खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ayushman Card Online Process: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ दिए जा रहे हैं। जैसे- आयुष्मान कार्ड को ही ले लीजिए जिससे आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि आप इस आयुष्मान कार्ड को अब WhatsApp के जरिए बनवा सकते हैं यानी अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं WhatsApp से आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है…

2 of 6
आयुष्मान कार्ड Whatsapp से बनवाने का तरीका क्या है?
– फोटो : Amar Ujala
क्या है ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट?
- दरअसल, सरकार ने स्पेशल ‘आयुष्मान सारथी’ नाम का एक WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया
- इस चैटबॉट से आप 24 घंटे ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ की कई मुख्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं

3 of 6
आयुष्मान कार्ड Whatsapp से बनवाने का तरीका क्या है?
– फोटो : Adobe Stock
- इस चैटबॉट को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी यानी NHA द्वारा बनाया गया है
- इस चैटबॉट को योजना के डिजिटल सिस्टम के साथ API-बेस्ड इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करके WhatsApp के जरिए PM-JAY सेवाओं तक सुरक्षित और रियल-टाइम एक्सेस के लिए बनाया गया है

4 of 6
आयुष्मान कार्ड Whatsapp से बनवाने का तरीका क्या है?
– फोटो : Adobe Stock
WhatsApp से कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
पहला स्टेप
- पहले अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें
- फिर इस +91 72908 23838 को सेव करें या सीधे व्हाट्सएप पर सर्च बार में ये नंबर डालें
- इसके बाद इस नंबर पर व्हॉट्सऐप पर Hi लिखकर भेजें
- फिर चैटबॉट पर आपको विकल्प मिलेंगे

5 of 6
आयुष्मान कार्ड Whatsapp से बनवाने का तरीका क्या है?
– फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप
- इसमें आपको ‘Creat Ayushman Card’ का ऑप्शन चुनना है
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार जैसी जरूरी जानकारियां यहां पर दर्ज करनी है
- इसके बाद OTP के जरिए वेरिफाइ करवाएं
- फिर eKYC का प्रोसेस भी पूरा करना है
- इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं


