लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हर महीने बचाने हैं पैसे, तो अपनाएं ये 3 स्मार्ट ट्रिक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Online Shopping Saving Tips: ऑनलाइन शॉपिंग ने हमारी जिंदगी को पहले से काफी आसान बना दिया है. अब कपड़े, जूते, घर का सामान या ब्यूटी प्रोडक्ट, सब कुछ घर बैठे मिल जाता है. लेकिन कई बार बिना जरूरत के खरीदारी करने से महीने का बजट बिगड़ जाता है. अगर आप भी हर सेल या ऑफर देखकर शॉपिंग करने लगती हैं, तो अब अपनी इस आदत में थोड़ा बदलाव करने का समय आ गया है. यहां बताए गए 3 आसान तरीके अपनाकर आप ऑनलाइन शॉपिंग का मजा भी ले सकती हैं और अपने पैसे भी बचा सकती हैं.

पहले अपनी वार्डरोब जरूर देखें

ऑनलाइन कुछ भी ऑर्डर करने से पहले एक बार अपनी वार्डरोब या घर में रखे सामान को जरूर देख लें. कई बार हमारे पास पहले से वही चीज होती है, लेकिन ऑफर या सोशल मीडिया देखकर हम फिर से खरीद लेते हैं. इसलिए हमेशा वही सामान खरीदें जिसकी सच में जरूरत हो. इससे बेवजह का खर्च अपने आप कम हो जाएगा.

खरीदने से पहले कीमत जरूर मिलाएं

किसी भी प्रोडक्ट को पहली वेबसाइट पर देखकर तुरंत ऑर्डर न करें. उसी सामान की कीमत दूसरी वेबसाइट या ऐप पर भी चेक करें. कई बार अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अच्छे डिस्काउंट, बैंक ऑफर या कूपन मिल जाते हैं. अगर सामान की तुरंत जरूरत नहीं है, तो उसे विशलिस्ट में सेव कर दें और बड़ी सेल का इंतजार करें. इससे आप उसी प्रोडक्ट को कम कीमत में खरीद सकती हैं.

हर महीने शॉपिंग का बजट तय करें

अगर आप चाहती हैं कि महीने के आखिर तक पैसों की कमी न हो, तो पहले से शॉपिंग का बजट तय कर लें. सैलरी मिलने के बाद जरूरी खर्च अलग रखें और शॉपिंग के लिए एक तय रकम ही निकालें. अगर कोई महंगी चीज खरीदनी है, तो उसके लिए हर महीने थोड़ा थोड़ा पैसा बचाएं. इससे एक साथ ज्यादा खर्च नहीं होगा और बजट भी नहीं बिगड़ेगा.

छोटी आदतें दिलाएंगी बड़ी बचत

पैसे बचाने का मतलब शॉपिंग छोड़ना नहीं है. बस समझदारी से खरीदारी करना जरूरी है. जरूरत का सामान खरीदें, ऑफर देखकर जल्दबाजी न करें और अपने बजट का ध्यान रखें. इन छोटी छोटी आदतों को अपनाकर आप हर महीने अच्छी बचत कर सकती हैं और बिना टेंशन के ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद भी ले सकती हैं.

यह भी पढ़ें: प्रेस किए कपड़े भी हैंगर से फिसल जाते हैं ? बस अपनाएं ये 3 आसान उपाय

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment