लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अनिश्चितता का माहौल गहराता जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तीसरे वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) जहाज पर हमला किया गया है. इस घटना के बाद इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है. खास बात यह है कि ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर कर समझौता किया जा चुका है.

UKMTO का दावा- किसी अज्ञात चीज से किया गया हमला

यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स यानी यूकेएमटीओ ने बताया कि ताजा घटना एक टैंकर पर किसी अज्ञात चीज से हमला किया गया है. इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है. इस हमले ने डर को और बढ़ा दिया है. हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को फिर से निशाना बनाया जा रहा है. हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू पर साइन के बाद डील की जा चुकी है.

दो अलग-अलग घटनाओं के बाद हुआ तीसरा हमला 

घटना मंगलवार को हुई दो अलग-अलग हमलों के बाद हुई है. इनमें कतर के एलएनजी कैरियर पर हमला किया गया. साथ ही सऊदी के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर को नुकसान पहुंचाना शामिल है. 

चीन के ‘दुश्मन’ को भारत देगा ‘अस्त्र’, PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार

एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि टैंकर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराया. इससे स्ट्रक्चरल नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों की मानें तो किसी के घायल होने की खबर नहीं है. प्रदूषण या तेल लीकेज की खबर नहीं है. जांच की जा रही है. हॉर्मुज गुजरने वाले जहाजों से सतर्क रहने की अपील की गई है. साथ ही गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह की घटना को लेकर रिपोर्ट करने को कहा गया है. 

कतर ने ईरान पर लगाया आरोप
यह घटना कतर की तरफ से ईरान पर हमले का दोष मढ़ने के बाद हुई है. कतर का कहना है कि ईरान ने उसके एलएनजी कैरियर अल रेकय्यात पर हमला किया था. इसके कुछ घंटो बाद यह घटना हुई है. रॉयटर्स की मानें तो जहाज एक ड्रोन से टकराया था. इससे इंजन रूम में आग लग गई. क्रू मेंबर सुरक्षित बच निकले. रेस्क्यू जारी है. वहीं, विदेश मंत्री माजेद अल अंसारी ने इस हमले को वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर हमला बताया है. साथ ही इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन करार दिया है. अल अंसारी ने ईरान से इस तरह के हमले रोकने की अपील की है.

‘हर तरह का विकल्प…’, सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़ भभकी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment