लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

SBI Bank Manager Salary Slip: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI, अक्सर काफी चर्चा मेंबना रहता है. बैंक के कर्मचारियों का व्यवहार, उनकी बैंकिंग गतिविधियां और अन्य कई चीजें अक्सर चर्चा का विषय होती हैं. इसके अलावा एक और चीज है जो काफी चर्चा में रहती है, वो है SBI बैंक कर्मचारियों की सैलरी. जिसके लिए कई लोग इस बैंक में नौकरी की भी चाहत रखते हैं. लेकिन इससे इतर इन दिनों सोशल मीडिया पर SBI बैंक के मैनेजर की सैलरी स्लिप तेजी से वायरल हो रही है.

कितनी होती है SBI बैंक मैनेजर की सैलरी?
दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट X (पहले ट्विटर) पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक मैनेजर का Form 16 नजर आ रहा है. जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फॉर्म में मैनेजर की सालाना ग्रॉस सैलरी करीब 35.24 लाख रुपये नजर आ रही है. इस आंकड़े को देखकर कई लोग हैरान रह गए और सरकारी बैंक कर्मचारियों की सैलरी को लेकर सोशल मीडिया पर तेज बहस शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में यूजर ने लिखा, ‘अक्सर लोग कहते हैं कि SBI कर्मचारियों की नौकरी पूरी तरह सेटल होती है. लेकिन SBI के एक स्केल-3 मैनेजर की सैलरी देखकर आपकी सोच बदल सकती है. करीब 8 साल पहले उन्होंने SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के तौर पर नौकरी शुरू की थी. आज उनकी FY 2025-26 की Form 16 में 35.24 लाख रुपये की ग्रॉस सैलरी दिखाई गई है. पहली नजर में ये रकम बहुत बड़ी लगती है, लेकिन पूरी सच्चाई कुछ और है’.

क्या है सैलरी की सच्चाई?
आगे इस पोस्ट में यूजर ने सैलरी की डिस्क्राइब करते हुए लिखा, ‘इस ग्रॉस सैलरी में LFC एन्कैशमेंट और लीव एन्कैशमेंट जैसे भुगतान भी शामिल हैं. ये हर महीने मिलने वाली सैलरी का हिस्सा नहीं होते, बल्कि चार साल में एक बार मिलने वाले लाभ हैं. इसके अलावा हर महीने इनकम टैक्स, NPS, EPF, होम लोन, कार लोन और टू-व्हीलर लोन की EMI जैसी कई कटौतियां भी होती हैं. यही वजह है कि Form 16 में दिखाई गई ग्रॉस सैलरी और हर महीने बैंक खाते में आने वाली टेक-होम सैलरी में काफी अंतर होता है.’

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट के आखिर ने यूजर ने लोगों से उनकी राय बताने को भी कहा है, ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. कई लोग इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि वाकई में लोगों को दूर से ये सैलरी काफी अच्छी लगती है, लेकिन असलियत का अंदाजा उन्हें नहीं होता है. हालांकि कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं.

ये भी पढ़ें: Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया

Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा ‘चार्जिंग संकट’?

Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Leave a Comment