लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bank holidays Next week from August 24 to 30, 2026: आज रविवार होने के चलते SBI, HDFC, ICICI, PNB और अन्य सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद हैं. कल से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है. 24 से 30 अगस्त के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाएं कुल 4 दिन बंद रहेंगी.

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस हफ्ते 24 से 30 अगस्त के बीच तीन रीजनल बैंक हॉलिडे हैं. इस हफ्ते बैंक के ब्रांच 4 दिनों तक बंद रहेंगे, लेकिन आम कामकाजी दिनों में वे सामान्य रूप से काम करेंगी. आने वाले वीकेंड पर बैंक शनिवार को खुलेंगे क्योंकि 29 अगस्त महीने का पांचवां शनिवार है. 

24-30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 अगस्त, मंगलवार – केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक मिलाद-उन-नबी या मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और ओणम के कारण बंद रहेंगे.

26 अगस्त, बुधवार – महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक ईद-ए-मिलाद, बारावफात या मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और तिरुओणम के उत्सव के कारण बंद रहेंगे.

28 अगस्त, शुक्रवार – रक्षाबंधन के चलते गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

30 अगस्त, रविवार – वीकेंड की छुट्टी रहेगी. 

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक की छुट्टियों के दिन बेशक ग्राहक ब्रांच में जाकर सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, लेकिन ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी. ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं बिना किसी रुकावटके 24 घंटे काम करती रहेंगी. 

इसके अगले हफ्ते यानी कि 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच बैंक 5-6 दिन खुले रहेंगे. सिर्फ 4 सितंबर, शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी. इस दौरान बैंक अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बंद रहेंगे. फिर इसके बाद 6 सितंबर, रविवार को वीकेंड की छुट्टी रहेगी.

ये भी पढ़ें:

ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment