लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Home Decor Tips: इंस्टाग्राम पर वायरल होने लायक दिखेगा आपका घर, अपनाएं ये ट्रिक्स और अपने आशियाने को दें एक मॉडर्न-लग्जरी लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Home Decor Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसका घर हर समय खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखे. जब भी घर पर कोई मेहमान अचानक भी आ जाए, तो वह घर और कमरों की तारीफ किए बिना रह ही न पाए. सोशल मीडिया के इस दौर में इंस्टाग्राम रेडी घर का ट्रेंड और भी ज्यादा बढ़ गया है, यानी एक ऐसा घर जो सिर्फ सामने से नहीं, बल्कि तस्वीरों में भी देखने में बेहद खूबसूरत लगे. अगर आप भी अपने घर को इसी तरह से खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाकर रखना चाहते हैं, लेकिन आपको लगता है कि ऐसा करने में बहुत सारे पैसे खर्च हो जाएंगे, तो आप काफी हद तक गलत हैं. आप अगर चाहें तो अपने घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके और चीजों को सही तरीके से सजाकर भी अपने घर को एक बिल्कुल ही नया, मॉडर्न और इंस्टाग्राम रेडी लुक दे सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बोरिंग और सिंपल घर को मिनटों में ही नया और ज्यादा एलिगेंट दिखाने में मदद करेंगी. तो चलिए, इन टिप्स और बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

instagram ready home decor ideas
instagram ready home decor ideas

घर में जान डालने के लिए इनडोर प्लांट्स

अगर आप अपने मायूस से लगने वाले घर में जान डालना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान और सस्ता तरीका है पौधे लगाना. आप अगर चाहें तो लिविंग रूम, बालकनी या डाइनिंग टेबल पर मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एरिका पाम या छोटे-छोटे सक्यूलेंट्स को बिना किसी टेंशन के रख सकते हैं. घर पर रखे ये पौधे सिर्फ हवा को साफ करते हैं, बल्कि आपके कमरों को एक फ्रेश और नेचुरल लुक भी देने का काम करते हैं. इन पौधों की हरी-भरी पत्तियां तस्वीरों में भी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है.

मूड बदलने के लिए फेयरी लाइट्स और लैंप्स

सही तरीके से की गयी लाइटिंग किसी भी कमरे का मूड आसानी से बदल सकती है. लेकिन, अगर आप अपने घर को एक इंस्टाग्राम रेडी लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ एक सिंपल सीलिंग लाइट कभी भी काफी नहीं होगी. बेडरूम और लिविंग रूम को खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए फेयरी लाइट्स, विंटेज टेबल लैंप या वॉर्म लाइट वाले फ्लोर लैंप का इस्तेमाल करें. शाम के समय इन लाइट्स से निकलने वाली पीली रोशनी आपके घर को एक बेहद ही सुकून भरा और मैजिकल लुक देती है.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

बोरिंग चीजों में जान डालने के लिए ट्रेंडी कुशन और थ्रो ब्लैंकेट

अगर आपके लिविंग रूम में पड़ा सोफा या बेडरूम में रखा बिस्तर बहुत ही पुराना और बोरिंग लग रहा है, तो आपको उसे बदलने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. इन बोरिंग और पुरानी चीजों में नयी जान डालने के लिए सबसे पहले कुछ रंग-बिरंगे और अलग-अलग पैटर्न वाले कुशन कवर्स ले आएं. इसके साथ ही सोफे के एक कोने पर स्टाइलिश ‘थ्रो ब्लैंकेट’ डाल दें. यह छोटा सा बदलाव आपके पूरे कमरे को एक लग्जरी और मॉडर्न लुक दे देगा.

दीवार पर सजाएं मैक्रमे और वॉल आर्ट

आप शायद इस बात का अंदाजा न हो लेकिन, खाली पड़ी दीवारें भी आपके घर को सूना और उदास बनाती हैं. ऐसे में घर की दीवारों को सजाने के लिए आप सुंदर पेंटिंग्स, मोटिवेशनल कोट्स वाले फ्रेम्स या आजकल ट्रेंड में चल रहे मैक्रमे वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो अपनी पसंदीदा तस्वीरों का एक छोटा सा कोलाज बनाकर भी दीवार पर लगा सकते हैं. आपके घर का यह कोना आपकी रील्स और तस्वीरों के लिए बेस्ट बैकग्राउंड बनेगा.

सेंटेड कैंडल्स भी घर की सजावट में फायदेमंद

बता दें एक अच्छा और खूबसूरत घर सिर्फ दिखने में ही बेहतरीन नहीं होता है, उस घर से आने वाली खुशबू भी कमाल की होती है. इसी वजह से जब आप कांच के खूबसूरत जार में आने वाली सेंटेड कैंडल्स से घर को सजाते हैं, तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाती है. इन कैंडल्स को आप अपनी सेंटर टेबल या साइड स्टूल पर रख सकते हैं. जब इनकी धीमी खुशबू पूरे घर में फैलती है, तो घर का माहौल एकदम शांत और थकावट को दूर करने वाला बन जाता है.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

घर को चमकदार बनाने के लिए स्टाइलिश शीशे

शीशे यानी कि आईने का इस्तेमाल सिर्फ चेहरेा देखने के लिए ही नहीं किया जाता, इसका इस्तेमाल घर को बड़ा और चमकदार भी दिखाने के लिए किया जा सकता है. आज के समय में आपको मार्केट में काफी आसानी से राउंड या फिर असिमिट्रिकल मिल जाएंगे, क्योंकि इन्हीं का ट्रेंड अभी चला हुआ है. जब आप इन्हें अपने लिविंग रूम की दीवार पर लगाते हैं, तो लाइट बहुत ही अच्छे से रिफ्लेक्ट होती है. ऐसा होने की वजह से आपका कमरा ज्यादा खुला-खुला और अंदर से खूबसूरत नजर आने लगता है. इसके अलावा आपके घर का यह कोना मिरर सेल्फी के लिए भी परफेक्ट स्पॉट बन जाता है.

नेचुरल और देसी लुक के लिए जूट के बास्केट और रग्स

अगर आप अपने घर को एक नेचुरल और देसी लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए जूट से बनी चीजों का इस्तेमाल जरूर करें. फर्श पर एक छोटा सा जूट का रग यानी कि कालीन बिछाने से कमरे का लुक पूरी तरह बदल जाता है. इसके अलावा, आप जूट की टोकरियों का इस्तेमाल पौधों के गमले को ढकने या बिखरे हुए सामान को सहेजकर रखने के लिए कर सकते हैं. इनके इस्तेमाल से आपका घर दिखने में बहुत ही ऑर्गनाइज्ड और साफ-सुथरा लगने लगता है.

अगर पढ़ने का शौक है तो खुली अलमारियां और किताबें

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें पढ़ने-लिखने का शौक रहता है, तो अपनी किताबों को छुपाकर रखने के बजाय उन्हें घर की सजावट का हिस्सा बनाएं. इसके लिए सबसे पहले दीवार पर छोटी-छोटी फ्लोटिंग शेल्व्स लगाएं और उन पर ही अपनी पसंदीदा किताबें, कुछ छोटे खिलौने, एंटिक पीस या यादों से जुड़ी चीजें सजाएं. आपके घर का यह कोना एक पढ़ाकू और क्लासिक लुक देगा, जिसे आप अपने इंस्टाग्राम की तस्वीरों में फ्लॉन्ट भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment