लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं आपकी कई योजनाओं को नकल करता हूं’:इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ; क्या-क्या कहा? – Indonesia President Praises Pm Modi Says I Copy Many Of Your Schemes

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में भारत की तरक्की और नीतियों की जमकर तारीफ की। उनके इस बयान पर समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा, मैंने आपके राजनीतिक सफर का अनुसरण किया है और आपकी कई योजनाओं की नकल भी करता हूं। अगर वही योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए सफल रही हैं, जिनकी चुनौतियां हमारी तरह हैं, तो उन्हें अपनाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही बड़ी आबादी, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समान चुनौतियों का सामना करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

आगे थोड़ा मुस्कुराकर अपने अंदाज में उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आपकी योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है। इसलिए मैं आपकी कई योजनाओं की कॉपी करता हूं। (मुस्कुराकर) हम जो अच्छा है, उसे अपनाने में बिल्कुल संकोच नहीं करते।  इस टिप्पणी पर पीएम मोदी के साथ वहां मौजूद अतिथि खिलखिलाकर हंस पड़े और हॉल तालियों से गूंज उठा।

प्रबोवो ने बताया कि हाल ही में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल भारत में दो से तीन सप्ताह के अध्ययन दौरे पर आया था। इस दौरान उसने शुष्क भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने की भारतीय तकनीकों, विशेष रूप से परमाकल्चर के मॉडल का अध्ययन किया।

ये भी पढ़ें: PM को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पर मिलने पर कांग्रेस ने साधा निशाना; नेहरू का क्यों किया जिक्र?

उन्होंने कहा, हम इन तरीकों का गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं। हमें भारत से बहुत कुछ सीखना है और सीखने में हमें कोई संकोच नहीं है।

पीएम मोदी इंडो पैसिफिक मिशन के तहत सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया तो दूसरे दिन यानी मंगलवार को कई द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी। पीएम मोदी को सर्वोच्च इंडोनेशियाई सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से भी नवाजा गया।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल? – New Controversy Linked To ‘india’s Got Latent’? What Sparked The Row Over Samay Raina’s Comedy Show?

नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट:सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार – Nepal Flash Flood, Ground Report From Nuwakot And Galchhi

सीएनजी महंगी:कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी – Rise In Cng Prices In Delhi Impacts The Earnings Of Cab And Auto-rickshaw Drivers

चीन की चुप्पी पर सवाल?:ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप? – Questions Over China Silence? From Glacier Collapse To Flood, Accusations Of Tibet Against Beijing On Disaster

महाराष्ट्र:नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में छह वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती – Six Years On, Man Gets 20-year Ri For Assault; ‘minor Girl’s Consent Immaterial’, Rules Thane Court

अमेरिका में हिंदुत्व पर क्या बोले मोहन भागवत?:बताया हिंदू होने का मतलब, मुस्लिमों को लेकर भी दिया बेबाक संदेश – Mohan Bhagwat On Hindutva What Does Being Hindu Mean What Message Did He Say About Muslims In America

Leave a Comment