लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘लोग आते हैं और चले जाते हैं’, मेलोनी पर ट्रंप के नए हमले को लेकर बोले इटली के रक्षा मंत्री, जानें क्या कुछ कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के बीच चल रही तीखी तनातनी के बीच इटली ने ट्रंप के नए हमले का जवाब दिया है. सोमवार को ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर मेलोनी और अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था कि Restraining order needed (रोक लगाने वाले आदेश) की जरूरत है.

इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने ट्रंप के इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Sky TG24 न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन रिश्ते बने रहने चाहिए. न्यूज़ एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि ट्रांसअटलांटिक रिश्ते व्यक्तिगत टिप्पणियों से कहीं ज्यादा अहम हैं. हालांकि मेलोनी ने इस पोस्ट पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

दोनों नेताओं के दक्षिणपंथी राजनीति से जुड़े होने के बावजूद तनाव तब शुरू हुआ, जब फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स में G7 समिट में ट्रंप ने दावा किया मेलोनी ने ट्रंप से अपने साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की थी. इटली के टीवी चैनल La7 द्वारा उपलब्ध कराई गई ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि मेलोनी मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं और उन्होंने आखिरकार इसलिए हामी भरी, क्योंकि उन्हें तरस आ गया था.

क्या थे ट्रंप के दावे 
ट्रंप यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि समिट में अपनी इटेलियन समकक्ष से बात करके वे असल में उन पर एहसान ही कर रहे थे. इटेलियन चैनल के अनुसार ट्रंप ने कहा कि शायद वह खुश हैं कि मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी. ट्रंप के इन दावों पर मेलोनी ने कहा कि उनकी टिप्पणियों से वे सचमुच हैरान रह गईं.

ट्रंप के इन दावों पर मेलोनी ने कहा था कि मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि यह अफसोस की बात है. वो पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते जबकि दूसरी ओर वे उन नेताओं के प्रति काफी नरम रुख अपनाते हैं. उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए कि इटली और मैं कभी भी गिड़गिड़ाते नहीं हैं.

ये भी पढ़ें

Explained: ईरान की ‘आयत डिप्लोमेसी’! खामनेई के जनाजे में भारत समेत किस देश के लिए कुरान की कौन-सी आयत पढ़ी और मायने क्या?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment