लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हीट स्टाइलिंग के 7 जरूरी नियम: बालों को रखें सुरक्षित

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Heat Styling Tips for Hair: आजकल स्ट्रेट हेयर और स्टाइलिश कर्ल्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. किसी पार्टी, ऑफिस मीटिंग या खास मौके पर लोग मिनटों में नया हेयरस्टाइल पाने के लिए स्ट्रेटेनर और कर्लर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, अगर इन हीट स्टाइलिंग टूल्स का सही तरीके से यूज न किया जाए, तो बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो सकते हैं. इसलिए खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ बालों की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं स्ट्रेटेनर और कर्लर यूज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

बाल पूरी तरह सूखे होने चाहिए

कई लोग समय बचाने के लिए हल्के गीले बालों पर ही स्ट्रेटेनर या कर्लर चला देते हैं. ऐसा करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है. गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं और उन पर सीधी गर्मी पड़ने से वे टूटने लगते हैं. इसलिए हमेशा बालों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही हीट स्टाइलिंग करें. 

हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं (Heat Styling Tips for Hair)

अगर आप नियमित रूप से स्ट्रेटेनर या कर्लर इस्तेमाल करते हैं, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे या सीरम लगाना न भूलें. यह बालों पर प्रोटेक्ट करता है, जिससे गर्मी का असर कुछ हद तक कम हो जाता है. इससे बालों में नमी भी बनी रहती है और वे कम डैमेज होते हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

सही टेंपरेचर चुनें

हर तरह के बालों के लिए एक जैसा तापमान सही नहीं होता. पतले और कमजोर बालों के लिए कम टेंपरेचर बेहतर रहता है, जबकि घने और मोटे बालों के लिए थोड़ा ज्यादा तापमान इस्तेमाल किया जा सकता है. बहुत ज्यादा गर्मी का यूज करने से बालों की नेचुरल शाइन कम हो सकती है. 

एक ही हिस्से पर बार-बार टूल न चलाएं

अक्सर लोग बेहतर रिजल्ट पाने के लिए एक ही बालों के हिस्से पर कई बार स्ट्रेटेनर या कर्लर चला देते हैं. इससे बालों पर जरूरत से ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिससे वे कमजोर और दोमुंहे हो सकते हैं. बेहतर है कि छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर एक या दो बार में ही स्टाइलिंग पूरी करें. 

रोजाना हीट स्टाइलिंग से बचें (Heat Styling Tips for Hair)

अगर आप हर दिन स्ट्रेटेनर या कर्लर का यूज करते हैं, तो बालों की क्वालिटी धीरे-धीरे इफेक्ट हो सकती है. कोशिश करें कि इन टूल्स का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करें. बाकी दिनों में बिना हीट वाले हेयरस्टाइल अपनाएं, ताकि बालों को आराम मिल सके. 

स्टाइलिंग के बाद बालों की देखभाल भी जरूरी

हीट स्टाइलिंग के बाद बालों को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है. सप्ताह में एक या दो बार हेयर मास्क या डीप कंडीशनिंग करें. साथ ही बालों में हल्का हेयर सीरम लगाने से वे मुलायम और चमकदार बने रहते हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

टूल्स की सफाई का भी रखें ध्यान

स्ट्रेटेनर और कर्लर की प्लेटों पर समय के साथ हेयर प्रोडक्ट्स की परत जम जाती है. अगर इन्हें नियमित रूप से साफ नहीं किया जाए, तो यह बालों को नुकसान पहुंचा सकती है. टूल पूरी तरह ठंडा होने के बाद मुलायम कपड़े से उसकी प्लेटों को साफ करें. 

यह भी पढ़ें: बालों से जुड़ें ये 7 मिथक, जिन पर आज भी आंख बंद करके लोग करते हैं भरोसा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment