लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश के मौसम में कई स्किन प्रॉब्लम्स से बचा सकता है घर का बना नीम फेस वॉश, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Neem Face Wash: बारिश का मौसम हमें गर्मियों से छुटकारा तो दिलाता है, लेकिन अपने साथ हवा में ढेर सारी ह्यूमिडिटी भी लेकर आता है. इस मौसम में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान होता है क्योंकि चिपचिपाहट बढ़ जाती हैं, जिस वजह से चेहरे पर धूल और मिट्टी आसानी से जमा होने लग जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि बारिश के दिनों में चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासे और दाने निकलने की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. इन स्किन प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए अक्सर हम दुकानों में मिलने वाले केमिकल बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से कई बार फायदा होने की जगह पर नुकसान ज्यादा हो जाता है. अगर आप बारिश के इन दिनों में अपनी स्किन को डैमेज किये बिना उसे हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करके अपने लिए एक नेचुरल फेस वॉश घर पर ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. ये सिंपल सा और सासनी से घर पर ही बनाया गया फेस वॉश आपकी स्किन को कई तरह की प्रॉब्लम्स से बचाकर रखने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने और इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.

नीम ही क्यों है आपकी स्किन के लिए सबसे बेस्ट?

नीम का इस्तेमाल हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स को ठीक करने के लिए करते आये हैं. नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जिस वजह से बारिश के दिनों में हवा में मौजूद बैक्टीरिया जब हमारी स्किन पर हमला करते हैं, तो नीम इन सभी बैक्टीरिया से लड़ने और उन्हें जड़ से खत्म करने में मदद करता है. इसके अलावा, नीम चेहरे से निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में और चेहरे को निखरा हुआ बनाने में भी मदद करता है. अगर आपको बार-बार पिंपल्स की प्रॉब्लम रहती हैं, तो आपको एक बार जरूर घर पर बने इस इस नीम फेस वॉश का इस्तेमाल करके देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक

घर पर नीम फेस वॉश बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

इस नेचुरल फेस वॉश को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है. आपको बस कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी, जो घर में या आस-पास आसानी से मिल जाती हैं. इस फेस वॉश को बनाने के लिए नीचे बताई गयी चीजें ले आएं.

  • एक कप फ्रेश नीम की पत्तियां
  • आधा कप साफ पानी या गुलाब जल
  • दो चम्मच एलोवेरा जेल
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आधा चम्मच ग्लिसरीन
  • अगर चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हैं तो, तीन से चार बूंदें टी-ट्री ऑयल

नीम फेस वॉश बनाने का सबसे आसान तरीका

  • नीम फेस वॉश बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को डंठल से अलग कर लें और उन्हें साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से उन पर लगी धूल और मिट्टी अच्छे से साफ हो जाएगी. अब इन पत्तियों को मिक्सी के जार में डालें और साथ में थोड़ा सा गुलाब जल या साफ पानी मिलाकर इसका एक गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को एक साफ सूती कपड़े या छननी की मदद से छानकर इसका सारा रस एक कटोरी में निकाल लें.
  • अब इस नीम के रस में दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अच्छी तरह चम्मच से तब तक फेंटें जब तक कि यह बाजार के फेस वॉश जैसा गाढ़ा न दिखने लगे. अगर आपकी स्किन हमेशा ड्राई रहती है, तो इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला लें. लास्ट में टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे कांच की एक साफ शीशी में भरकर फ्रिज में रख दें. आप इसका इस्तेमाल आराम से 7 से 10 दिनों तक कर सकते हैं.

नीम फेस वॉश का इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस फेस वॉश का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसे दिन में दो बार अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें. पहली बार सुबह सोकर उठने के बाद और दूसरी बार रात को सोने से पहले. इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से हल्के गुनगुने पानी से गीला कर लें. इसके बाद इस घर पर बने फेस वॉश को थोड़ी सी क्वांटिटी में अपने हाथों पर लेकर चेहरे पर गोल-गोल यानी कि सर्कुलर मोशन में मसाज करें. करीब एक मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. इस फेस वॉश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई केमिकल या सल्फेट नहीं है, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाए. यह बारिश के मौसम में होने वाले हर तरह के स्किन इन्फेक्शन को रोकता है और चेहरे को अंदर से साफ करके उसे एक नेचुरल ग्लो देता है.

ये भी पढ़ें: गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment