लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डर के साए में बीत रही रातें:hc के निर्देश के बाद यमुना खादर में लोग भयभीत; निवासियों को सता रही ये चिंता – Nights Spent In Fear Following The Hc Directive Residents In Yamuna Khadar Are Terrified In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली के मयूर विहार यमुना खादर इलाके में इन दिनों डर का माहौल है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ओ-जोन में स्थित संपत्तियों को खाली करने के निर्देश दिए जाने के बाद यहां रहने वाले हजारों लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। घर छिनने का खौफ अब हर चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।

 

जब से यह आदेश सामने आया है, तब से पूरे इलाके में सन्नाटा और बेचैनी पसरी हुई है। लोग रात-रात भर जागकर इस उम्मीद और डर के बीच झूल रहे हैं कि कहीं सुबह होते ही उनका आशियाना उजड़ न जाए। कई परिवारों का कहना है कि वह पीढ़ियों से इसी जमीन पर रह रहे हैं। अब अचानक उन्हें यह घर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। मयूर विहार स्थित यमुना खादर में निवासियों का कहना है कि अगर एक दम से उनका घर छीन लिया गया, तो वह आखिर कहां जाएंगे। उनके पास न तो कोई वैकल्पिक ठिकाना है, न ही प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट पुनर्वास योजना सामने आई है।  यही असमंजस उनकी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, हर कोई असमंजस में जी रहे हैं। घर की महिलाओं का कहना है कि रोजमर्रा के काम करते हुए भी दिमाग में यही चलता रहता है कि कल क्या होगा। 

कार्रवाई से मन में बैठ डर 

यमुना बाजार में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। इलाके के लोगों ने बताया कि कार्रवाई के बाद उनके मन में डर बैठ गया कि वह अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं। घर में रहने से डर लगने लगा है। 

बच्चों की पढ़ाई, परिवार का रोजगार और सिर पर छत 

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से अपील की है कि अचानक बेघर करने के बजाय उचित नोटिस, पर्याप्त समय और सम्मानजनक पुनर्वास व्यवस्था दी जाए। लोगों का कहना है कि कानून का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें भविष्य की सुरक्षा का भरोसा चाहिए। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता का माहौल है। निवासियों की निगाहें आने वाले दिनों में प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। तरुण ने कहा कि हम कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन कार्रवाई से पहले पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए। 

हम यहां कई साल से रह रहे हैं। अगर ऐसे घर खाली करने को कहा गया तो परिवार को लेकर कहां जाएंगे। -तरुण

हर दिन डर लगा रहता है कि कहीं प्रशासन का नोटिस न आ जाए। बच्चों के सामने भी चिंता जाहिर नहीं कर पाते। -दीपक

पूरी कमाई लगाकर यह घर बनाया है। इस उम्र में नया घर बनाना या कहीं और बसना संभव नहीं है। –यशवीर 

घर के साथ रोजगार भी खत्म हो जाएगा। हम चाहते हैं कि सरकार कोई ऐसा समाधान निकाले ताकि लोग बेघर न हों। -प्रदीप 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:टिन्नू ने गबन करने के लिए मनीष को रखवाया, चंपत और गोपाल का कहीं जिक्र तक नहीं – Ram Temple Offering Theft: Tinnu Hires Manish To Embezzle Money, Champat And Gopal Are Nowhere To Be Seen; Lea

Up:प्रदेश में फिर से मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी; यहां हो सकता वज्रपात – Up: Monsoon Picks Up Speed Again In The State, Heavy Rain Warning Issued In These Districts; Thunderstorms Are

Top News:स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; Pm मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 7 July 2026 Updates On Amar Ujala

बुरहान की बरसी पर आतंक के आकाओं का जमावड़ा:भारत के खिलाफ साजिश के लिए कराची में की बैठक, बनाई क्या योजना? – Terror Masters Gather On Burhan Death Anniversary Meeting Held In Karachi To Plot Against India

बड़ी साजिश नाकाम:आनंद विहार-सिविल लाइंस में हमले की थी तैयारी, पाकिस्तान से वीडियो कॉल पर मिल रहे थे निर्देश – Major Conspiracy Foiled Preparations Were Underway To Attack Anand Vihar Civil Lines In Delhi

Mobile Recharge:बढ़ने वाला है मोबाइल खर्च, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज; क्यों बढ़ेंगे दाम? – Mobile Expenses Set To Rise Recharges To Become Up To 15 Percent Costlier In Three To Four Months Know Why

Leave a Comment