लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ronaldo:’23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश जारी…सफल नहीं हुए’, किस पर और क्यों भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो? – Cristiano Ronaldo Hits Back At Critics: ‘you Have Been Trying To Kill Me For 23 Years’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन से होने वाले बड़े मुकाबले से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दिया, जिसने पूरी फुटबॉल दुनिया में हलचल मचा दी। पुर्तगाल के कप्तान ने आलोचकों और पत्रकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पिछले 23 साल से उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने साफ शब्दों में कहा, ‘आप लोग पिछले 23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हो, लेकिन आपको अब तक समझ जाना चाहिए कि यह बेकार है। फिर भी आप कोशिश करते रहते हो।’




Cristiano Ronaldo Hits Back At Critics: 'You Have Been Trying To Kill Me For 23 Years'

रोनाल्डो हुए भावुक
– फोटो : Reuters


‘मैं पहले जैसा खिलाड़ी नहीं रहा’

रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि उम्र के साथ बदलाव आए हैं और वह पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं वह खिलाड़ी नहीं हूं जो पहले था, लेकिन मैं इतना भी खराब नहीं हूं।’ उन्होंने याद दिलाया कि इस विश्व कप में उनके नाम तीन गोल हैं। इनमें उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो और क्रोएशिया के खिलाफ एक पेनल्टी गोल शामिल हैं।


Cristiano Ronaldo Hits Back At Critics: 'You Have Been Trying To Kill Me For 23 Years'

मैच के दौरान रोनाल्डो
– फोटो : FIFA.COM


पत्रकारों से तीखी नोकझोंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे बार-बार संन्यास और भविष्य को लेकर सवाल पूछे गए, तो रोनाल्डो कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैं कब रुकूंगा, यह मैं तय करूंगा, आप नहीं। आप लोग हमेशा वही सवाल पूछते रहते हो।’ उन्होंने एक पत्रकार की ओर इशारा करते हुए मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि वह मुझे पसंद नहीं करता। मैं लोगों के चेहरे बहुत अच्छी तरह याद रखता हूं।’


Cristiano Ronaldo Hits Back At Critics: 'You Have Been Trying To Kill Me For 23 Years'

रोनाल्डो
– फोटो : AP


‘फुटबॉल और जिंदगी में मैंने सब कुछ दिया’

रोनाल्डो ने भावुक अंदाज में कहा कि चाहे अगले मैच का नतीजा कुछ भी हो, उन्हें अपने करियर पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘स्पेन के खिलाफ जो भी हो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो साफ अंतरात्मा के साथ जाएगा। मैं 100 नहीं, बल्कि 1000 प्रतिशत कह सकता हूं कि जिंदगी और फुटबॉल में मैंने अपना सब कुछ दे दिया।’


Cristiano Ronaldo Hits Back At Critics: 'You Have Been Trying To Kill Me For 23 Years'

रोनाल्डो
– फोटो : AP


उम्र ने क्या सिखाया?

दुनिया के सबसे सफल फुटबॉलरों में गिने जाने वाले रोनाल्डो ने कहा कि उम्र ने उन्हें चीजों को अलग नजरिए से देखना सिखाया है। उन्होंने कहा, ’40 साल के बाद जो आलोचना मुझे मिली, उसके लिए मैं धन्यवाद कहता हूं। आलोचना ही आपको बेहतर बनाती है।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला:लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर – Plane Wheel Bursts During Landing: Plane Drags On Runway, Pilot’s Presence Of Mind Saves 60 Passengers

स्वाइन फ्लू से फेफड़ों को खतरा:बुखार-खांसी के बाद सांस फूलने लगे तो हो जाएं सावधान, ये लोग अधिक खतरे में – Swine Flu Risk To Lungs Alert If You Experience Shortness Of Breath After Fever And Cough

Babita Singh Reporting Film Review In Hindi Featuring Barun Sobti And Nimisha Sajayan Crime Thriller – Entertainment News: Amar Ujala

‘अटूट रहे प्यार का बंधन’:बच्चियों ने बांधी राखी तो पीएम ने दिखाया प्यार, राहुल ने शेयर की प्रियंका की फोटो – Bond Love Trust Remain Unbreakable Pm Modi Extend Greetings Nation Raksha Bandhan Home Minister Shares Message

अब टूटेगी प्याज की अकड़:कांदा एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचा 840 टन, 35 रुपये किलो पहुंंचेगा घर-घर – Train Carrying 840 Tonnes Of Onions From Nashik Arrives In Delhi

नेपाल में जलप्रलय:शोक में डूबे तट, लहरों के साथ आ रहे शव, यूपी के इन दो जिलों में मिलीं सात लाश; दिखी भयावहता – Nepal Flashflood Riverbanks Plunged Into Grief Bodies Washing Up With Waves Seven Corpses Found In Up

Leave a Comment