Goddess Durga Baby Girl Names: बेटी का नाम चुनना हर माता-पिता के लिए बहुत खास पल होता है. हर कोई चाहता है कि उसकी बेटी का नाम सबसे अलग, सुनने में प्यारा और अच्छे मतलब वाला हो. कई लोग ऐसे नाम पसंद करते हैं, जिनका जुड़ाव देवी-देवताओं से हो. अगर आप भी अपनी लाडली के लिए मां दुर्गा से प्रेरित कोई सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए नाम आपके काम आ सकते हैं. इन नामों का मतलब भी अच्छा है और आज के समय में काफी पसंद किए जा रहे हैं.

स्तुति

स्तुति का मतलब होता है ‘प्रार्थना’ या ‘ईश्वर की तारीफ’. यह नाम सुनने में बहुत मीठा और सादगी भरा लगता है.
अनिका

अनिका मां दुर्गा से जुड़ा एक लोकप्रिय नाम माना जाता है. इसका मतलब है ‘सुंदर चेहरा’ और ‘कोमल स्वभाव’. यह नाम मॉडर्न होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल टच भी रखता है.
आद्या

आद्या नाम का मतलब होता है ‘सबसे पहली’ या ‘आदि शक्ति’. यह छोटा, सुंदर और काफी पसंद किया जाने वाला नाम है.
इशा

इशा नाम का अर्थ है ‘रक्षा करने वाली’ या ‘सभी का ध्यान रखने वाली’. यह नाम सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है.
भव्या

भव्या का मतलब होता है ‘शानदार’, ‘खूबसूरत’ और ‘अच्छे गुणों वाली’. यह नाम काफी एलिगेंट लगता है.
तनवी

तनवी एक छोटा और प्यारा नाम है. इसका मतलब ‘खूबसूरत’ और ‘नाज़ुक’ माना जाता है. यह नाम आजकल कई माता-पिता पसंद कर रहे हैं.
सिद्धि

सिद्धि का मतलब है ‘सफलता’ या ‘कामयाबी’. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी हमेशा आगे बढ़े, तो यह नाम अच्छा विकल्प हो सकता है.
शूलिनी

शूलिनी मां दुर्गा का एक नाम माना जाता है. यह नाम हिम्मत, आत्मविश्वास और मजबूत सोच की पहचान माना जाता है.
नव्या

नव्या का अर्थ है ‘नई शुरुआत’ या ‘नई ऊर्जा’. यह छोटा, स्टाइलिश और आज के समय का काफी पसंद किया जाने वाला नाम है.
काव्या

काव्या का अर्थ है ‘कविता’ या ‘समझदार’. यह नाम आज भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नामों में शामिल है.
निशिका

निशिका एक सुंदर और यूनिक नाम है. इसका मतलब ‘रात की रोशनी’ या ‘सच्चाई पसंद करने वाली’ माना जाता है. यह नाम सुनने में भी बहुत अलग लगता है.
यह भी पढ़ें: अपने लिटिल प्रिंस के लिए चाहिए यूनिक नाम? ये 8 ऑप्शंस आ सकते हैं पसंद
