लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘खानदानी अधिकार चाहते हैं, सांविधानिक नहीं’:राहुल-प्रियंका पर भाजपा का हमला; प्रदर्शन को लेकर क्या कहा? – Rahul, Priyanka Embracing Anarchy To Grab Media Attention Only Path Left For Cong: Bjp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। यह हमला निर्वाचन आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर किया गया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है, इसलिए मीडिया का ध्यान खींचने के लिए सड़कों पर अराजकता को अपनाना ही उनके पास एक मात्र रास्ता बचा है। 

बैठक से क्यों किया किनारा?

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग मंगलवार को उनसे बैठक के लिए तैयार था। लेकिन उन्होंने बैठक के लिए सहमति नहीं दी। सुधांशु त्रिवेदी के अनुसार, वे अपने खानदानी अधिकारी का इस्तेमाल करना चाहते थे। वे सांविधानिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे।  

 

सीईसी को क्यों बुलाना चाहते हैं?

सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि संविधान के अनुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त यानी सीईसी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को संसद में आने के लिए भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सीईसी उनकी पार्टी के सांसदों के सामने आएं।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘पहले परिवार’ ने बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर जो किया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पहले परिवार के व्यवहार से साफ हो गया है कि मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अराजकता अपनाना ही उसके पास बचा एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कांग्रेस को ‘दिमागी नक्सल’ भी कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर बवाल: महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस; एफआईआर दर्ज कर सकती है

भाजपा ने आरोप लगाया कि बुधवार के प्रदर्शन के जरिये गांधी परिवार ने यह भी दिखाया कि कांग्रेस को सांविधानिकता की कोई परवाह नहीं है। 

केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश की। पुलिसकर्मी अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के धरने से एक महिला प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश कर रही थी।

वीडियो शेयर कर भाजपा ने क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक प्रदीप भंडारी ने एक्स पर इस घटना का वीडियो डाला। उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रील बनाने की जल्दबाजी में राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम:कुलगाम में आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद – Five Terrorist Associates Arrested In Kulgam Jammu And Kashmir.

जंतर-मंतर पर बवाल:महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस; एफआईआर दर्ज कर सकती है – Delhi Police Analyses Videos Of Alleged Assault On Cops During Congress Protest Near Jantar Mantar

यूपी:विमान पर बिजली गिरने से नोज क्षतिग्रस्त, हलक में अटकी रही 104 यात्रियों की जान; जानें पूरा अपडेट – Nose Of Flight From Ranchi To Lucknow Damaged Panic Among 104 Passengers On Board Full Update

तलाक के बाद भी जारी विवाद:मैरी कॉम के खिलाफ पूर्व पति ने दर्ज कराया मानहानि केस, क्यों लिया ऐसा फैसला? – Ex-husband Onler Kom Files Criminal Defamation Case Against Mary Kom

इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2026 का नया शेड्यूल क्या है?:बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इसका आयोजन क्यों है खास? – Indian Racing Festival 2026: Buddh International Circuit To Host Races; Season Finale In Navi Mumbai

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 हुई महंगी:कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, जानें अब कितनी हो गई नई कीमत – Royal Enfield Classic 350 Price Increased: Check New Variant-wise Prices

Leave a Comment