Trendy Baby Girl Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है, तो वह अहसास ऐसा होता है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. बेटी के आते ही घर और परिवार में खुशियों की एक नई लहर दौड़ जाती है. माता-पिता के साथ ही परिवार के बाकी सभी सदस्य भी उस नन्हीं सी जान पर अपनी जान छिड़कने लगते हैं और सभी की बस एक ही चाहत होती है कि उसे कभी कोई तकलीफ या परेशानी न हो. जैसे ही घर पर बेटी कदम रखती है, माता-पिता के कंधों पर कई नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से सबसे पहली और खूबसूरत जिम्मेदारी है, बच्ची के लिए एक परफेक्ट नाम का चुनाव करना. आजकल के मॉडर्न पेरेंट्स अब पुराने, बहुत ही हैवी या लंबे नाम पसंद नहीं करते जिन्हें बोलने में जुबान लड़खड़ा जाए. आज का ट्रेंड बहुत सिंपल है, नाम ऐसा होना चाहिए जो छोटा हो, सुनने में मॉडर्न लगे और उसका एक प्यारा सा अर्थ भी हो. यही वजह है कि 3 अक्षरों वाले नाम इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. अगर आपके घर पर भी एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. इस लेख में हम आपकी नन्हीं परी के लिए 3 अक्षरों वाले 30 चुनिंदा नामों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम न सिर्फ पुकारने में क्यूट लगते हैं, बल्कि बड़े होने पर बच्ची के लिए भी इन्हें लिखना और बोलना बेहद आसान होता है.

बेटी के लिए 3 अक्षरों वाले 30 सबसे प्यारे और ट्रेंडी नाम
- अवनि – इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी या धरती.
- आद्या – इस नाम का अर्थ होता है पहली शक्ति या देवी दुर्गा.
- इनाया – इस नाम का अर्थ होता है तोहफा या भगवान की कृपा.
- अनाया – इस नाम का अर्थ होता है या जिसका कोई अंत न हो या स्वतंत्र.
- काव्या – इस नाम का अर्थ होता है कविता या क्रिएटिव.
- कियारा – इस नाम का अर्थ होता है साफ, चमकदार या खूबसूरत.
- माहिरा – इस नाम का अर्थ होता है कुशल या एक्सपर्ट.
- नव्या – इस नाम का अर्थ होता है नई या मॉडर्न.
- सायरा – इस नाम का अर्थ होता है राजकुमारी या एक सुंदर चिड़िया.
- अहाना – इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण.
- आरोही – इस नाम का अर्थ होता है संगीत की धुन या आगे बढ़ना.
- सानवी – इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
- तान्या – इस नाम का अर्थ होता है परियों की रानी.
- रिद्धि – इस नाम का अर्थ होता है खुशहाली या संपन्नता.
- मानवी – इस नाम का अर्थ होता है मानवता वाली या प्यारी लड़की.
- चारुता – इस नाम का अर्थ होता है सुंदरता या आकर्षण.
- निमिषा – इस नाम का अर्थ होता है क्षण भर या पल.
- दीक्षिता – इस नाम का अर्थ होता है समर्पित या शुरुआत करने वाली.
- ईशानी – इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती.
- अनन्या – इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई न हो.
- आराध्या – इस नाम का अर्थ होता है पूजनीय या जिसकी पूजा की जाए.
- भाविका – इस नाम का अर्थ होता है हंसमुख या अच्छे जज्बात वाली.
- मनस्वी – इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान या आत्मविश्वासी.
- हर्षिता – इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहने वाली.
- यशिका – इस नाम का अर्थ होता है सफलता या यश पाने वाली.
- वेदिका – इस नाम का अर्थ होता है चेतना या ज्ञान की वेदी.
- कृतिका – इस नाम का अर्थ होता है एक नक्षत्र या कला का रूप.
- श्रियांशी – इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी का अंश.
- अनिका – इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा या सुंदर रूप.
- नंदिनी – इस नाम का अर्थ होता है बेटी, आनंद देने वाली या फिर मां दुर्गा.
ये भी पढ़ें: अपनी लाड़ली के लिए चुनें संस्कृत के 30 सबसे खूबसूरत नाम, हर एक का अर्थ है बेहद खास और सुंदर
ये भी पढ़ें: अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

