खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के कासगंज स्थित सिढ़पुरा कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव मेमडा के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सिढ़पुरा से दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

2 of 6
सड़क पर मृतक का शव
– फोटो : अमर उजाला
धनीराम और अनिल गए थे दवा लेने
जिला मैनपुरी में थाना भोगांव के गांव विनोदपुर निवासी धनीराम (50) पुत्र सरवन रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर गांव के अनिल (50) पुत्र अहिवरन दवा लेने के लिए सिढ़पुरा आए थे। वह दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर गांव मेमड़ा गेट के पास मोड पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक में मार दी।

3 of 6
दोनों के शव लेकर जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त की दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने हादसे के बारे में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।

4 of 6
इसी बुलेरो ने मारी दोनों की टक्कर
– फोटो : अमर उजाला
बोलेरो चालक फरार
पुलिस ने मौके पर पड़े मिले मोबाइल से दोनों युवकों की शिनाख्त धनीराम व अनिल के रूप में की। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।

5 of 6
विलाप करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
धनीराम की पत्नी सुनीता व बहन जानकी व अन्य परिजन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि धनीराम व अनिल दवा लेने के लिए सिढ़पुरा के पास किसी गांव में आए थे। वह दवा लेकर गांव लौट रहे थे।


