लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी की यात्रा और भारत-इटली के मजबूत रिश्तों की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सामने हिंदी में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और उन्होंने इसका मतलब भई समझाया. मेलोनी ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘आपकी यह यात्रा हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है. यह हमारे देशों के बीच के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी.’

पीएम मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी 

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, ‘भारत में एक शब्द प्रचलित है परिश्रम, जो दोनों देशों के रिश्ते को अच्छे से वर्णन करता है. इसका मतलब है कड़ी मेहनत. मुझे पता है कि भारत में इस शब्द का बहुत इस्तेमाल किया जाता है. वहां एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत कही जाती है परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. इसका सीधा सा मतलब है कि कड़ी मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है. हम भी अपने रिश्तों को इसी तरह आगे बढ़ाने के आदी हैं, जहां हमारी कड़ी मेहनत ही अंत में बड़ी सफलता बनती है.’

भारत-इटली और ज्यादा करीब आ गए: मेलोनी 

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, ‘आज रोम में हम अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं. यहां तक कि एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक जो दो देशों के बीच संबंधों में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है इसलिए मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि अब इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से PM के विजन, उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नेतृत्व की सराहना करना सीखा है. यह इस बात से भी जाहिर होता है कि सरकार में कई साल बिताने के बाद भी वे अपने नागरिकों के बीच कितने लोकप्रिय हैं. मुझे लगता है कि हमारी इस दोस्ती ने हमें इतनी तेजी से काम करने में बहुत मदद की है.’

हमारा लक्ष्य आपसी तालमेल को बढ़ाना: मेलोनी

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है. हमने आज और कल रात भी इन पर विस्तार से चर्चा की है. एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा- ये ऐसे सहयोग के क्षेत्र हैं जिन पर हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं. महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-उद्योग, समुद्री परिवहन, पर्यटन और संस्कृति ये बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर हैं. आज जिन महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, वे इसी दिशा में एक कदम हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है.’

ये भी पढ़ें :  भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment