लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran:खामेनेई के जनाजे के लिए क्यों खोदी जा रहीं 3000 कब्रें, लाखों की भीड़ के बीच ईरान क्या बना रहा प्लान? – Why Is Iran Preparing 3000 Graves During Khameneis Funeral Contingency Plan Behind Massive Crowds

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। जर्मनी के अखबार डाई वेल्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी प्रशासन ने जनाजे के दौरान संभावित बड़े हादसे से निपटने के लिए विशेष आपातकालीन योजना तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, लाखों लोगों की संभावित भीड़, भीषण गर्मी और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए 1,500 से 3,000 लोगों की मौत तक की सबसे खराब स्थिति का आकलन किया गया है। हालांकि, ईरान सरकार ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।

ईरान में शनिवार से शुरू हुए जनाजे के कार्यक्रम कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में चलने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी और राष्ट्रीय संकट प्रबंधन संगठन ने कथित तौर पर प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा को एक गोपनीय पत्र भेजा है। इसमें सबसे खराब स्थिति में 1500 से 3000 लोगों की मौत की आशंका जताई गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रशासन ने लापता लोगों और संभावित मृतकों से निपटने के लिए अलग टास्क फोर्स बनाई। हालांकि, इस कथित दस्तावेज को ईरान सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया है। 

क्या सचमुच 3,000 कब्रें तैयार की गई हैं?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेहरान के बेहेश्त-ए-जहरा कब्रिस्तान में नई कब्रों की तैयारी शुरू कर दी गई। अखबार ने तेहरान नगर निगम के एक गुमनाम कर्मचारी के हवाले से लिखा है कि तैयारियां वास्तविक हैं और अधिकारियों को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कर्मचारी के अनुसार, इतनी बड़ी भीड़ और तेज गर्मी में क्या होगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि, ईरान सरकार ने नई कब्रों की तैयारी या 3,000 संभावित मौतों से जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं की है। 

लाखों लोगों की भीड़ के लिए क्या तैयारी की गई है?

रिपोर्ट के मुताबिक, जनाजे के कार्यक्रम तेहरान से शुरू होकर कोम, इराक के पवित्र शहर नजफ और कर्बला होते हुए मशहद में दफन के साथ समाप्त होंगे। प्रशासन ने तेहरान में 11,000 बसें तैनात की हैं। मेट्रो और बस सेवाएं चौबीसों घंटे मुफ्त चलाने की व्यवस्था की गई है। अस्थायी रसोई बनाई गई हैं, जबकि कई स्कूलों और मस्जिदों को लोगों के ठहरने के लिए तैयार किया गया है। ट्रैफिक पर विशेष नियंत्रण और हवाई यात्रा पर भी असर पड़ने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में दो करोड़ तक लोगों के शामिल होने की संभावना बताई गई।

क्या पहले भी जनाजे में बड़े हादसे हो चुके हैं?

ईरानी प्रशासन की चिंता के पीछे पुराने हादसे भी बताए जा रहे हैं। जनवरी 2020 में आईआरजीसी कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे के दौरान करमान में भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के अंतिम संस्कार में भी भगदड़ के कारण कई लोगों की जान गई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pv Sindhu-virat Kohli:जब करियर के सबसे मुश्किल दौर में थीं सिंधू, कोहली ने ऐसा क्या कहा कि बदल गया नजरिया? – Virat Kohlis Advice That Changed Pv Sindhus Career Know Details

Explainer:सजा-ए-मौत का तरीका बदलने वाली याचिका क्यों हुई खारिज, दुनिया में मृत्युदंड के कैसे-कैसे तरीके? – Why Was The Plea To Change The Death Penalty Method Rejected? What Methods Are Used Worldwide?

Ind Vs Pak Live Score:हॉकी विश्व कप का महामुकाबला आज, भारत की नजर पाकिस्तान को रौंदने पर; क्या होगा हैंडशेक? – Ind Vs Pak Live Score: Fih Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Match Updates And Highlights

Rajasthan:नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग; जानें कब होगी मतगणना – Rajasthan: Full Schedule For Municipal Body Elections Released; Voting On September 9 And 11 News In Hindi

मानव सुथार का कीर्तिमान:कम मैचों में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल – India Vs Sri Lanka 1st Test Manav Suthar Stats Multiple 5w Hauls In First Two Tests For India

रक्षाबंधन से पहले Cm यादव का बड़ा तोहफा:लाड़ली बहनों के खाते में डाली 39वीं किस्त: मां शारदा के दर्शन भी किए – Cm Mohan Yadav Arrived In Maihar Ladli Behna Received The 39th Installment News In Hindi

Leave a Comment