लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Salman Khan हाउस फायरिंग केस में सरेंडर करना चाहता है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में अर्जी देकर 2024 में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग केस में सरेंडर करने की इजाजत मांगी है. उसने अपनी अर्जी में कहा है कि कानूनी कार्यवाही में शामिल होने और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है.

सलमान खान फायरिंग केस में अनमोल बिश्नोई करना चाहता है सरेंडर
अनमोल बिश्नोई ने अपनी अर्ज़ी में कहा है कि वह मुंबई कोर्ट के सामने स्वेच्छा से सरेंडर करना चाहता है ताकि “निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में चल रहे ट्रायल का सामना कर सकें और न्यायिक कार्यवाही में शामिल हो सकें.” बता दें कि अनमोल बिश्नोई अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी या एनआईए ने उसके बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई के सिंडिकेट से जुड़े कथित टेरर-गैंगस्टर नेक्सस के मामले में गिरफ्तार किया था.

अनमोल ने अर्जी में आगे लिखा है,” भले ही वह एनआई के मामले में पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं, लेकिन जब तक प्रॉपर निर्देश जारी नहीं किए जाते, तब तक वह मुंबई कोर्ट के सामने फीजिकली पेश नहीं हो सकता. इसलिए,उसने जेल अधिकारियों के लिए प्रोडक्शन वारंट की मांग की है ताकि उसके सरेंडर को औपचारिक रूप से दर्ज किया जा सके और उचित रिमांड कार्यवाही (चाहे शारीरिक हो या वर्चुअल) की जा सके.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

क्या है मामला? 
गौरलब है कि ये मामला 14 अप्रैल 2024 का है, सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में सुपरस्टार सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर फायरिंग की गई थी. मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने कथित तौर पर गोलीबारी की और फिर भाग गए. बाद में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ़ ऑर्गनाइज़्ड क्राइम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोप लगाया कि यह हमला बिश्नोई नेटवर्क के कहने पर किया गया था. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को नवंबर 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और भारत पहुंचने पर एनआईए  ने उसे कथित टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क की जांच के सिलसिले में गिरफ़्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें:-‘मेरी शादी है 5 जुलाई को…’, आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aamir Khan-Gauri Wedding: ‘आशीर्वाद दें, हम खुश रहें…’, आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा

Welcome To The Jungle BO Day 7: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 7वें दिन भी मचाई धूम, ‘कॉकटेल 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

‘मेरी शादी है 5 जुलाई को…’, आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

Alpha BO Collection Day 1 Prediction: क्या डबल डिजिट में ओपनिंग कर पाएगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’? जानें बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़? बहन फराह अली खान ने सालों बाद बताया सच

Leave a Comment