लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मौसम:आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कुछ दिन दक्षिणी और पूर्वी इलाकों तक सिमटेगी मानसूनी बरसात – Weather In Up: Monsoon Rainfall Confined To Southern And Eastern Parts Of The State

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में सोमवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विंध्य क्षेत्र के 13 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो तीन दिनों के लिए मानसूनी बारिश का दायरा दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल तक सिमटेगा। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज में सर्वाधिक 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 और बाराबंकी में 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई। ललितपुर, बहराइच, इटावा, कानपुर आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ये भी पढ़ें – ऑपरेशन ब्लैक हॉक: नारकोटिक्स ने पकड़ी 18.6 किलो कच्ची हेरोइन, कार के ईधन टैंक में छिपाई थी



ये भी पढ़ें – नौ साल में रक्षाबंधन पर 2 करोड़ महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर, 188 करोड़ रुपये खर्च हुए

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं तेज होने से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होंगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से पूर्वांचल में बारिश का असर बना रह सकता है।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ:यूपी में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व – Lucknow: 17 Administrative Officers Transferred Late Last Night In Up

यूपी:रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा; सेवा-समय में विस्तार का एलान – Raksha Bandhan: Women In Up To Get Free Bus Travel From Aug 27-29

Guinea:गिनी की राजधानी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 30 लोगों की मौत की खबर; कैसे हुआ हादसा? – Several Killed In Landslide In Capital Of Guinea, Officials Say

Ind Vs Aus Hockey:सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया से खेला गोलरहित ड्रॉ – Ind Vs Aus Highlights: Fih Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Match Updates And Scorecard

बंगाल में Tmc नेता पर हमला:fir में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी जैसे आरोप, अदालत ने 14 दिन की हिरासत में भेजा – Bengal Attack On Tmc Leader Uttam Kundu Tarakeswar Municipality Fir For Extortion Intimidation Police Custody

कपड़े सुखाने वाली रस्सी बनी काल:डोर में गला फंसने से युवक की मौत, छत पर प्रेमिका से मिलने गया था लड़का – Youth Dies After Neck Gets Caught In Clothesline

Leave a Comment