- आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कॉमर्शियल सस्ता.
- एलपीजी खपत जनवरी-जून 2026 में 8% तक घट गई.
- सरकार ने सप्लाई चेन बाधा और आयात को कमी का कारण बताया.
LPG Rate Today on July 3: आज देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम हाल ही में 183.50 रुपये घटाए गए हैं. इससे रेस्टोरेंट, हलवाई, ढाबा मालिकों को राहत मिला है, जिनका कारोबार पहले बढ़ाई गई कीमतों की वजह से प्रभावित हुआ. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में जून के महीने में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से अब तक इसकी कीमत में कटौती का कोई ऐलान नहीं किया गया है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर के कब-कब बढ़े दाम?
- नए साल की शुरुआत (1 जनवरी, 2026) 111 रुपये की बढ़ोतरी के साथ हुई, जिससे इसकी कीमत 1691.50 रुपये पर पहुंच गई.
- अगले महीने फरवरी को दाम फिर से 49 रुपये बढ़ा दिए गए, जिससे कीमतें 1740.50 रुपये पर पहुंच गईं.
- 1 मार्च को कमर्शियल गैस सिलेंडर 28 रुपये महंगा होकर 1768.50 रुपये पर पहुंच गया.
- 7 मार्च को 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिससे कीमतें 1883.0 पर पहुंच गईं.
- 1 अप्रैल को इसमें 195.50 रुपये का इजाफा किया गया.
- 1 मई को 993 रुपये के बंपर उछाल के साथ रेट 3071.50 के हाई लेवल पर पहुंच गए.
- 1 जून को दोबारा से 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई और दाम 3113.50 रुपये पर पहुंच गए.
शहरवार LPG की कीमतें
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.0 रुपये | 2930.0 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 2885.5 रुपये |
| कोलकाता | 968.0 रुपये | 3082.0 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3106.0 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2917.0 रुपये |
| देहरादून | 961.0 रुपये | 2983.5 रुपये |
| हैदराबाद | 934.0 रुपये | 2052.5 रुपये |
| जयपुर | 945.5 रुपये | 2957.5 रुपये |
| तिरुवनंतपुरम | 951.0 रुपये | 2970.5 रुपये |
LPG का कम हुआ इस्तेमाल
पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के शुरुआती छह महीनों में भारत में LPG की खपत में 8% तक की गिरावट आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने जनवरी से जून 2026 के बीच लगभग 14.7 मिलियन टन LPG की खपत की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह खपत 15.9 मिलियन टन थी. इससे पता चलता है कि एलपीजी का कम इस्तेमाल हो रहा है.
इस पर सरकार ने कहा कि LPG की खपत में कमी सप्लाई चेन में आई रुकावट के चलते आई है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 60% आयात करता है और इसका भी लगभग 90% हिस्सा पश्चिम एशिया के खाड़ी देशों से आता है, जो होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर भारत पहुंचते हैं. अमेरिका और ईरान में जंग के चलते इस रास्ते की नाकेबंदी कर दी गई, जिससे सप्लाई में रुकावट आई.
ये भी पढ़ें:
Petrol-Diesel Rate: कब तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने दे दिया जवाब, जानें आज कितनी है कीमत?


