लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mumbai Rain: किसी के लिए बारिश बनी मजा तो किसी के लिए सजा, अशनूर कौर के घर में घुसा पानी, बालकनी में खड़े होकर नहाईं तमन्ना भाटिया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मुंबई में जबरदस्त बारिश हो रही है. कोई इस बारिश का मजा ले रहा है तो किसी के लिए ये बारिश आफत बनकर आई है. एक्ट्रेस अशनूर कौर के घर में पानी भर गया है. अशनूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है और दिखाया कि कैसे उनके पूरे घर में पानी भर गया. उनका कारपेट तक पूरा पानी में डूब गया. उनके सारे हाउस हेल्प पानी निकालने में लगे हुए थे. उनकी बालकनी से लेकर लिविंग रूम तक पानी भर गया है. 

अशनूर ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में अशनूर ने अपना पूरा घर दिखाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि अशनूर का डॉग भी पूरा भीग गया और फिर टेबल पर जाकर बैठ गया. अशनूर भी पूरे घर में पानी देख चकरा गई हैं. उनके इस वीडियो ने बताया कि कैसे बारिश की वजह से वो परेशान हो गई हैं और उनका पूरा घर अस्त व्यस्त हो गया है.

Mumbai Rain: किसी के लिए बारिश बनी मजा तो किसी के लिए सजा, अशनूर कौर के घर में घुसा पानी, बालकनी में खड़े होकर नहाईं तमन्ना भाटिया

बारिश में दीपिका ने किया एंजॉय

वहीं कई एक्टर्स बारिश का मजा ले रहे हैं. एक्ट्रेस दीपिका ने घर के बाहर निकलकर बारिश एंजॉय की. वो बारिश में भीगी. उन्होंने छाता लेकर कई पोज दिए और डांस भी किया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हाथ में बारिश, पैरों में मस्ती, छाता था पर भीगे बिना मजा कहां आता है.

बारिश में भीगीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने घर पर रहते हुए बारिश का मजा लिया. बारिश उनकी बालकनी में आ रही थी. तमन्ना बालकनी में खड़ी होकर बारिश में भीगी. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुझे अभी भी ठंड लग रही है. वो इस दौरान नौ मेकअप लुक में दिखीं और ब्लू कलर की वनपीस ड्रेस में दिखीं. तमन्ना ने बारिश को खूब एंजॉय किया और बारिश में नहाई. बारिश में नहाने के बाद उन्होंने कहा कि मजे मजे में कर तो लिया लेकिन अब ठंड लग रही है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment