लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चुनाव से पहले बंगाल में Ed की बड़ी कार्रवाई:कोलकाता Dcp के घर छापा, सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ा है मामला – Ed Raid In West Bengal Ahead Of Election In Money Laundering Case Involving Police Officer And Businessman

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम रविवार सुबह करीब 7 बजे बालीगंज स्थित फर्न रोड पर उनके घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार, डीसीपी बिस्वास पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रह चुके हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ा है मामला

यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में चल रहे सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी बताई जा रही है। यह मामला कथित अवैध गतिविधियों और मनी ट्रेल की जांच से संबंधित है। ईडी की टीम ने कुल तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें से दो ठिकाने शंतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़े हैं, जबकि एक ठिकाना जॉय कामदार का है।

कारोबारी के घर भी ED की रेड

इसी दौरान ईडी ने दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके में एक कारोबारी Jजॉय कामदार के आवास पर भी छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, कारोबारी के घर से पहले भी नकदी बरामद हो चुकी है और जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।

अन्य मामलों में भी ईडी की सक्रियता


यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य की राजधानी में अवैध निर्माण या सिंडिकेट मामले में शुक्रवार को कई ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। कुछ दिन पहले ही ईडी ने पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में भी उनके आवास पर छापेमारी की थी। इसके अलावा, आयकर विभाग ने हाल ही में बहिरा से विधायक और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास पर भी छापा मारा था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला

गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों के साथ निर्णायक जीत हासिल की थी। भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी। आगामी चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे और 4 मई को नतीजे आएंगे।

सीटें: 294, बहुमत: 148 – 4 मई को नतीजे

पहला चरण (152 सीटें) – मतदान- 23 अप्रैल

दूसरा चरण (142 सीटें) – मतदान- 29 अप्रैल

बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। टीएमसी जहां चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

अन्य वीडियो:-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेतन्याहू के गुस्से से घबराए ट्रंप?:इस्राइल को बताया महान सहयोगी, पहले लेबनान में हमलों को लेकर कही थी ये बात – Trump Softens Stand On Israel Amid Lebanon Strike Dispute, Calls It A Strong Us Ally

पैसा वसूल परफॉर्मेंस:इन पांच विदेशी खिलाड़ियों ने बदल दी टीमों की किस्मत; मोटी रकम पर रिटेन किए गए थे रिटेन – Ipl 2026: 5 Overseas Retentions That Proved Franchises Decision Right

Cec:मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष की नई तैयारी; कांग्रेस-tmc, सपा और डीएमके साथ, समझिए पूरी योजना – Opposition Plans To Move Fresh Notice Seeking Removal Of Cec Gyanesh Kumar News In Hindi

‘ईरान वेनेजुएला नहीं है’:गालिबाफ का बड़ा दावा- दुश्मन की हर योजना नाकाम; पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका – Iranian Parliament Speaker Ghalibaf Says All Enemy Plans Failed, Including Strait Of Hormuz Opening

पहलगाम हमले की पहली बरसी:कैपिटल हिल में भारत लगाएगा प्रदर्शनी, उजागर होगा पाकिस्तान प्रायोजित आतंक का काला सच – India Marks Pahalgam Attack Anniversary With Capitol Hill Exhibition Exposing Pakistan-sponsored Terrorism

North Korea-south Korea:उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, हाई अलर्ट पर जापान; दक्षिण कोरिया भी सतर्क – North Korea Fires Ballistic Missiles At South Korea Concerns Rise News In Hindi

Leave a Comment