लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jammu:किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत; आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित – Student In Kishtwar Dies After Condition Worsens During Abortion

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छात्रू क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि छात्रा का कई बार यौन शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया, जहां गर्भपात की दवा देने के बाद शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में छात्रा को जम्मू ले जाया जा रहा था, लेकिन बटोत के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार परिवार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कई बार यौन शोषण किया गया। मामले को दबाने के प्रयास किए गए और इसके लिए पैसे देने की पेशकश की गई। इसके बाद नाबालिग का गर्भपात कराने के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया। वहां उसे गर्भपात की दवा दी गई। दवा देने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। नवजात मृत पैदा हुआ।

हालत गंभीर होने पर छात्रा को एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने केस हाथ में लेने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जीएमसी जम्मू ले जा रहे थे। इसी दौरान बटोत के पास छात्रा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस शव को जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले गई। यहां नमूनों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। खालिद हुसैन क्षेत्र के एक सरकारी मिडिल स्कूल में हेडमास्टर है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन को निलंबित कर दिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी किश्तवाड़ संजय डोगरा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा नियमों और दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच लंबित है और शिक्षक पुलिस हिरासत में है। निलंबन आदेश की प्रति जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों और जोनल शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि छात्रा मार्च से स्कूल नहीं आ रही थी।

घटना के विरोध में छात्रू बंद, किश्तवाड़ में प्रदर्शन

घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। विरोध में छात्रू में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। किश्तवाड़ के बस स्टैंड और मुगल मैदान में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। सामाजिक संगठनों ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं, किश्तवाड़ कॉलेज में छात्रों ने भी प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस थाना छात्रू के प्रभारी रिषी कुमार ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2), 65(1), 90, 91 और 92 तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 4, 6, 8, 10 और 17 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Russia Attacks:रूस का यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर हमला, 14 की मौत और 120+ घायल; जेलेंस्की के गढ़ में फिर तबाही – Russia Attacks Ukraine Shopping Mall Many Killed Hundreds Injured In Zelenskyy Hometown Kryvyi Rih

Javelin:नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश बने विजेता – Neeraj Chopra Javelin Highlights Lausanne Diamond League Results Record Javelin Throw

Jammu:गुरु का चोला, भरोसे का फायदा… 84 की उम्र में नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, 10 साल कठोर कारावास बरकरार – The Jammu & Kashmir And Ladakh High Court Upheld The Sentence

Mohan Bhagwat:मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर क्यों बढ़ा विवाद? Uscirf की मांग पर हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति? – Mohan Bhagwat Us Visit Why Did Uscirf Oppose Rss Chief America Visit Hindu Group Raises Objection

Womens Hockey World Cup:नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका – Womens Hockey World Cup: India Lose 0-2 To Netherlands, Semis Hopes Take A Hit Match Updates And Highlights

दिल्ली:सर गंगा राम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – 19-year-old Nursing Student From Sir Ganga Ram Hospital Commits Suicide In Hostel

Leave a Comment