
अहमद खान निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के पांच दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. मंगलवार को तो इसके कलेक्शन में अच्छी खासी तेजी भी देखी गई. ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. और अब 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को कितने नोट छापे हैं?
‘वेलकम टू द जंगल’ का छठे दिन का कलेक्शन कितना रहा?
‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और हर दिन करोड़ों छाप रही है. इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ जोड़कर अपनी कमाई का शुभारंभ किया था और फिर इसने 15.25 करोड़ के साथ बमफाड़ ओपनिंग की. इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन तो और बंपर रहा. जहां इसने शनिवार को 20 करोड़ कमाए तो संडे को 24.75 करोड़ बटोर लिए.
फिर वीकडेज की बारी आई और इसकी कमाई में मंदी भी आई. पहले मंडे को इसने 8.50 करोड़ कमाए लेकिन मंगलवार को इसने रफ्तार बढ़ा ली और 9.25 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली. लेकिन बुधवार को यानी छठे दिन इसके कलेक्शन में फिर गिरावट देखी जा रही है.

- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 6ठे दिन 6 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका 5 दिनों का भारत में टोटल कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये हुआ है.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने ‘कॉकटेल 2’ को छोड़ा पीछे
‘वेलकम टू द जंगल’ अब शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 के भारत में 88.15 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने से इंच भर दूर है. ऐसा करते ही ये साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. इसके बाद इसके निशाने पर भूत बंगला का182.36 करोड़ का लाइफटाइ कलेक्शन होगा. हालांकि इसके लिए अभी ‘वेलकम टू द जंगल’ को 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करनी होगी. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अक्षय की भी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.
साल की सबसे ज्यादा कमाने करने वाली टॉप 5 फिल्में
- धुरंधर 2 -1149.30 करोड़
- बॉर्डर 2 -329.43 करोड़
- भूत बंगला -182.36 करोड़
- कॉकटेल 2- 88.15 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 87.50 करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में
इस फ़िल्म की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार के अलावा लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ सहित 30 कलाकार शामिल हैं. यह ‘वेलकम’ सीरीज़ की तीसरी फिल्म है. 26 जून, 2026 को रिलीज होने वाली यह एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और सीता फ़िल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस की है.
