लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Air Canada Exp:एयर कनाडा विमान हादसे में दो लोगों की मौत, रूह कंपाने वाला ऑडियो आया सामने – Air Canada Exp Aircraft Accident At New York Airport Us Collision With Ground Operations Vehicle Hindi Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक यात्री विमान लैंडिग के दौरान रनवे पर मौजूद एक ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मरने वाले लोग यात्री हैं या क्रू मेंबर, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर कनाडा के मुताबिक, इस विमान में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।

पूरा एयरपोर्ट हुआ ठप

हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया। इसका मतलब है कि न तो कोई विमान वहां उतर सकता है और न ही उड़ान भर सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रात करीब 11:45 बजे विमान अग्निशमन वाहन से जा टकराया। वह गाड़ी किसी दूसरी घटना के लिए जा रही थी। इस टक्कर के बाद विमान के अगले हिस्से में भारी नुकसान देखा गया। पास ही दमकल की गाड़ी भी पलटी हुई मिली। जांच के लिए एयरपोर्ट को सुबह 3 बजे से बंद कर दिया गया है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। 

ऑडियो आया सामने

अब इस हादसे का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट 7631 लैंड करने ही वाली थी, तभी एक फायर ट्रक अचानक उसके रास्ते में आ गई। पायलट ने जैसे ही ट्रक को सामने देखा, उसकी चीख निकल गई। ऑडियो में पायलट का डर और कंट्रोल टावर की हड़बड़ाहट साफ सुनी जा सकती है। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि विमान और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

क्या हुआ उस वक्त?

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि अगर पायलट ने सही समय पर ‘पैनिक कॉल’ न की होती और ब्रेक न लगाए होते, तो यह जानलेवा हादसा हो सकता था। फिलहाल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस बात की जांच कर रही है कि आखिर दमकल की गाड़ी रनवे पर क्या कर रही थी? 

यह भी पढ़ें: राजनीति: ढाई महीने में आप को दूसरा बड़ा झटका, दमन ने थामा कांग्रेस का दामन; चुनाव से पहले गरमाई सियासत

यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किल

ला गॉर्डिया न्यूयॉर्क का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इस हादसे के बाद लागू हुई पाबंदियों के कारण हजारों यात्रियों के फंसने की आशंका है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन इनके कारण पूरे एयर ट्रैफिक नेटवर्क पर बुरा असर पड़ता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘टोल देकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रोकेंगे’:वार्ता विफल होने पर भड़के ट्रंप, नाकेबंदी का किया एलान – Us-iran Tensions Donald Trump Says Tehran Has Backed Down From Its Promise Regarding Hormuz

प. एशिया संकट:ईरान का दावा- आम नागरिक जहाजों के लिए खुला है होर्मुज, Pak के झंडे वाले दो तेल टैंकर लौटाए – Irgc Claims Strait Of Hormuz Open Military Vessels Warning Pakistan Oil Tankers Turn Back

Mi Vs Rcb:लगातार तीसरे मैच में हारी मुंबई, आरसीबी ने वानखेड़े में दर्ज की शानदार जीत; तालिका में हुआ बदलाव – Ipl 2026 Mi Vs Rcb Result: Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Points Table

Exclusive:अनूप जलोटा ने आशा भोसले को किया याद, बोले- ‘92 साल की उम्र में भी और काम करना चाहती थीं’ – Asha Bhosle Passed Away Anup Jalota Exclusive Interview Talk About Legendary Singer

Marriage On Paper, Unmarried Daughter Made Bride, Father Running Around Offices – Madhya Pradesh News

नाइजीरियाई वायुसेना ने अपने ही लोगों को बनाया निशाना:200 नागरिकों की मौत, आतंकियों का पीछा कर रहे थे विमान – Nigeria Airstrike Jilli Market Yobe Borno 200 Feared Dead

Leave a Comment