लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ठंडे मौसम के लिए मशहूर कश्मीर में लू की चेतावनी:श्रीनगर में 35.3 डिग्री पहुंचा पारा; जानें मौसम का हाल – Heat Wave Warning In Kashmir Known For Its Cold Weather Srinagar Reaches 35.3 Degrees Celsius Know The Weather

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अपने ठंडे मौसम के लिए मशहूर कश्मीर घाटी में मौसम विभाग ने दो दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को भी पूरे कश्मीर क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है। इससे कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं, जम्मू क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कोई खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। मानसून जैसी स्थिति बनी हुई है। नतीजतन जम्मू के कुछ हिस्सों में कभी-कभार हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार से तापमान में सुधार की उम्मीद है और गुरुवार से और राहत मिलेगी, पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव लाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को सुबह और दोपहर में आम तौर पर मौसम गर्म और सूखा रहेगा। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश या तेज हवा के साथ थोड़ी देर के लिए गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू के मैदानी इलाकों और आस-पास के क्षेत्रों में मुख्य रूप से देर रात या सुबह के समय प्री-मानसून बारिश हो सकती है। 1-5 जुलाई को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर चलेगा। 6-8 जुलाई को आम तौर पर मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, साथ ही कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। भारी बारिश और थोड़ी देर के लिए बहुत तेज बारिश के कारण जम्मू डिवीजन की कुछ जगहों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन की भी आशंका है।

श्रीनगर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

श्रीनगर में सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi School:दिल्ली के 34 सरकारी स्कूल होंगे ध्वस्त, 900 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 27 नए विद्यालय – Delhi To Demolish 34 Government Schools, 27 New Campuses To Be Built At ₹900 Crore Cost

Google Fitbit Air:गूगल का पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई बड़ी जानकारी – Google Fitbit Air Fitness Tracker India Launch October 2026 Confirmed Details

Uae में छिपा था ड्रग किंगपिन बसोया:ncb ने भारत लाकर कसा शिकंजा; अमित शाह बोले- तस्कर कहीं भी छिपे बचेंगे नहीं – Drug Kingpin Basoya Hiding In Uae Ncb Brought Him To India Amit Shah Stated That Smugglers Will Not Escape

Asian Games:एथलेटिक्स टीम में 72 खिलाड़ियों में 38 बेटियां; Cwg पदक विजेता यशवीर-सेल्वाप्रभु को नहीं मिली जगह – Asian Games 2026: 38 Women In 72 Athletes In Athletics Squad; Cwg Medallists Yashveer And Selvaprabhu Miss Out

Independence Day 2026 Theme:79वां या 80 वां भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? जानिए इस साल की थीम – Which Independence Day Is Celebrated In 2026 79 Or 80 Know Independence Day Theme

एअर इंडिया फ्लाइट हादसे का बड़ा खुलासा:एक मिनट में 676 फीट नीचे गिरा विमान, 4 सेकंड तक बंद रहे कंट्रोल सरफेस – Air India Aircraft Dropped 676 Feet In One Minute Phuket-delhi Flight Incident Probe On Pilots Daily Drug Test

Leave a Comment