Old Bag Reuse Ideas: अलमारी साफ करते समय अक्सर ऐसे बैग निकल आते हैं जो पुराने हो चुके होते हैं या हल्के-फुल्के खराब हो जाते हैं. कई बार उनकी चेन टूट जाती है, हैंडल खराब हो जाता है या उनका लुक पहले जैसा नहीं रहता. ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं पुराने बैग्स को कई नए और काम के तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ पैसों की बचत होगी, बल्कि घर का बेकार सामान भी उपयोगी बन जाएगा. आइए जानते हैं पुराने बैग्स को दोबारा यूज करने के कुछ आसान (Old Bag Reuse Ideas) और स्मार्ट तरीके.
1. घर में स्टोरेज बैग के रूप में करें उपयोग
अगर बैग का बाहरी हिस्सा ठीक है, लेकिन उसे बाहर ले जाना संभव नहीं है, तो उसे घर में स्टोरेज बैग बना सकते हैं. इसमें सर्दियों के कपड़े, बच्चों के खिलौने, पुराने फोटो एल्बम, किताबें या एक्स्ट्रा बेडशीट्स रखी जा सकती हैं. इससे सामान व्यवस्थित भी रहेगा और धूल से भी बचा रहेगा.

2. Old Bag Reuse Ideas: ट्रैवल ऑर्गेनाइजर बना लें
पुराना बैग छोटे-छोटे सामान रखने के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, दवाइयां, मेकअप का सामान, जरूरी डॉक्यूमेंट या ट्रैवल एक्सेसरीज रख सकते हैं. सफर के दौरान इससे सामान आसानी से मिल जाता है और बैग भी दोबारा काम में आ जाता है.

3. पौधों के लिए बनाएं अनोखा ‘प्लांटर’
आजकल जूट के बैग्स या कैनवास वाले थैलों को प्लांटर की तरह इस्तेमाल करने का काफी ट्रेंड है. अगर आपके पास कोई पुराना जूट का बैग, बड़ा स्कूल बैग या हैंडबैग है, तो आप उसमें मिट्टी और खाद भरकर सीधे छोटे पौधे लगा सकते हैं. आप इसे अपने गार्डन, बालकनी या घर के एंट्री गेट पर लटका भी सकते हैं. मनी प्लांट या छोटे इनडोर प्लांट्स इसमें बेहद खूबसूरत दिखते हैं.

4. Old Bag Reuse Ideas: बच्चों का क्राफ्ट बैग बनाएं
बच्चों के रंग, ड्राइंग बुक, पेंट ब्रश, क्राफ्ट पेपर और अन्य स्टेशनरी का सामान अक्सर इधर-उधर बिखरा रहता है. पुराने बैग को क्राफ्ट किट बनाकर इन सभी चीजों को एक जगह रखा जा सकता है. इससे बच्चों को भी अपना सामान संभालने की आदत पड़ेगी.

5. वॉर्डरोब को करें व्यवस्थित
सर्दियों के मोटे कंबल, शादियों में पहने जाने वाले हैवी सूट-साड़ियां या फिर वो कपड़े जो छोटे हो चुके हैं, अलमारी में बहुत ज्यादा जगह घेरते हैं. इसके लिए आपके पुराने ट्रैवल बैग या बड़े डफल बैग बहुत काम आ सकते हैं. इसके बाद इन बैग्स को आप बेड के अंदर, अलमारी के सबसे ऊपर वाले हिस्से में या दीवान में रख सकते हैं. इससे आपके कीमती कपड़े धूल-मिट्टी से भी बचे रहेंगे और अलमारी में एक्स्ट्रा जगह भी बन जाएगी.
यह भी पढ़ें: कम जगह और कम मेहनत में चाहिए ढेर सारे फूल? मानसून में लगाएं ये पौधे


