लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह का घोस्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया BTS वीडियो, यूजर्स बोले, ‘हमें लगा Ai है’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है. फिल्म की कहानी और किरदारों ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है. इसी बीच अब फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प बिहाइंड-द-सीन वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह को एक डरावने ‘भूत’ के किरदार में बदला गया.

मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो
दरअसल हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतीशील सिंह ने रणवीर सिंह के इस ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें काफी लोग उन्हें तैयार करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए प्रीतीशील सिंह ने लिखा, ‘जब आपका मन थक जाता है, तो भ्रम ऐसे रंग भर देता है जिन्हें आप सच मानना चाहते हैं.’

फैंस रह गए हैरान
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रणवीर सिंह के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं. लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो लगा था ये VFX है’, वहीं दूसरे ने कहा, मुझे लगा ये AI या CGI है.’ रणवीर के इस जबरदस्त लुक ने सभी को चौंका दिया है और लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं.

धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का घोस्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया BTS वीडियो, यूजर्स बोले, 'हमें लगा Ai है

फिल्म में कब आता है ये सीन?
बता दें, फिल्म में ये घोस्ट लुक एक बेहद अहम और रोमांचक सीन में नजर आता है. ये सीन दो किरदारों हमजा और पिंडा के बीच का है, जो कभी बचपन के अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. इस सीन की खास बात ये है कि पिंडा नशे की हालत में होता है, जिसकी वजह से वो हकीकत और भ्रम के बीच फर्क नहीं कर पाता.

ऐसे में वो हमजा को एक इंसान के रूप में नहीं, बल्कि एक डरावनी छाया या भूत के रूप में देखता है. यही घोस्ट लुक है, जो सीन को और ज्यादा काफी प्रभावशाली बना देता है. ये सीन फिल्म में भी काफी डरावना और बांध के रखने वाला नजर आता है. लेकिन इस सीन के बाद जो होता है उसके लिए दर्शक भी तैयार नहीं थे. इसे जानने के लिए तो आपको थिएटर्स में ही जाना होगा.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment