Silver Utensil Benefits: आज के समय में पैरेंट्स को अपने बच्चों के खाने-पीने को लेकर चिंता हर समय सताती रहती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे को जो भी खिलाया जाए इसका सीधा असर उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. वैसे तो खाने-पीने की चीजों को लेकर बहुत बातें होती रहती हैं, लेकिन जब बात आती है कि बच्चों को किस तरह के बर्तन में खाने को दिया जाए, इसपर कोई जल्दी बात नहीं करता. आज के समय में आपको मार्केट में प्लास्टिक, कांच और मेलामाइन के कई सुंदर और फैंसी बर्तन मिलते हैं, जो देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन हेल्थ के लिए उन्हें इतना सही नहीं माना जाता. अगर आपको अपने बच्चे की हेल्थ की चिंता हर समय रहती है, तो आपको उन्हें पुराने जमाने की तरह की चांदी के बर्तनों में खाना खिलाना या फिर दूध पिलाना शुरू कर देना चाहिए. सिर्फ पुराने जमाने में ही नहीं, चांदी आज के समय में भी उतना ही फायदेमंद साबित हो सकता है. चांदी सिर्फ एक कीमती मेटल नहीं है, बल्कि इसमें नेचुरल हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. तो चलिए जानते हैं चांदी के बर्तनों में बच्चों को खिलाने के जबरदस्त फायदे.
बैक्टीरिया से मिलती है पूरी सुरक्षा
आपको शायद यह पता न हो, लेकिन चांदी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. इसका मतलब यह है कि जब आप बच्चे को चांदी की कटोरी या प्लेट में खाना देते हैं, तो यह भोजन में किसी भी तरह के हार्मफुल बैक्टीरिया या जर्म्स को पनपने नहीं देता. इससे खाना लंबे समय तक फ्रेश रहता है और बच्चों को पेट का इन्फेक्शन या फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बहुत कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: गुस्से में कहे गए ये 6 शब्द दीमक की तरह चाट सकते हैं बच्चे का कॉन्फिडेंस, आपकी छोटी सी बात बिगाड़ सकती है उसका फ्यूचर
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार
जब बात आती है छोटे बच्चों की, तो उनकी इम्यूनिटी बड़ों की तुलना में थोड़ी कमजोर होती है. इसी वजह से वे जल्दी-जल्दी सर्दी-खांसी या बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. चांदी के बर्तन में जब गर्म खाना या दूध डाला जाता है, तो चांदी के बेहद बारीक और फायदेमंद पार्टिकल्स खाने में मिल जाते हैं. जब बच्चा इसे खाता है, तो ये उसकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं.
शरीर को मिलती है ठंडक
आयुर्वेद की अगर मानें तो चांदी की जो तासीर होती है वह ठंडी होती है. बच्चों का शरीर बहुत सेंसिटिव होता है और उन्हें अक्सर जल्दी गर्मी लग जाती है या एसिडिटी हो जाती है. ऐसे में चांदी के बर्तन में उसे खाना खिलाने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है और साथ ही यह उनके डाइजेशन को शांत रखने में और शरीर की एक्स्ट्रा गर्मी को कम करने में भी मदद करता है.

खाना रहता है लंबे समय तक फ्रेश
प्लास्टिक या दूसरे बर्तनों में खाना रखने से वह जल्दी खराब हो जाता है या उसमें से अजीब सी स्मेल भी आने लगती है. चांदी में एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज होते हैं, जिस वजह से अगर आप इसमें बच्चे के लिए दूध, सूप या कोई प्यूरी रखते हैं, तो उसकी प्योरिटी बनी रहती है. यही वजह है कि पुराने समय में लोग दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसमें चांदी का सिक्का डालकर रखते थे.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें
टॉक्सिन्स और केमिकल से छुटकारा
जब हम प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना परोसते हैं, तो उसमें से ‘बीपीए’ जैसे हार्मफुल केमिकल्स पिघलकर खाने में मिल जाते हैं, जो बच्चे के डेवलपमेंट के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं. इसके ठीक विपरीत, चांदी पूरी तरह से नेचुरल और नॉन-टॉक्सिक है, जिस वजह से इसमें कोई केमिकल नहीं होता और यह आपके बच्चों के लिए 100 प्रतिशत सेफ साबित होता है.
शार्प माइंड और बेहतर मेंटल ग्रोथ
चांदी को हमेशा से ही बच्चों के दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना गया है. चांदी के बर्तनों का रेगुलर इस्तेमाल करने से बच्चों की मेमोरी यानी कि याददाश्त तेज होती है और उनका मेंटल डेवलपमेंट भी बेहतर होता है. यह बच्चों के नर्वस सिस्टम को शांत रखने और उनके कंसन्ट्रेशन को भी बूस्ट करने में भी काफी मददगार है.
डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म में होता है सुधार
चांदी के बर्तन किसी भी खाने-पीने चीज में मौजदू जरूरी न्यूट्रिएंट्स को बचाकर रखते हैं. इसमें खाया हुआ खाना बच्चों को आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है, जिस वजह से उन्हें गैस, कब्ज या पेट दर्द जैसी परेशानियां नहीं होतीं. जब बच्चे का डाइजेशन अच्छा रहता है, तो बच्चे का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और उसके शरीर को भोजन का पूरा न्यूट्रिशन भी मिलता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि बच्चों के लिए हमेशा प्योर चांदी यानी कि 92.5 प्रतिशत स्टर्लिंग सिल्वर या प्योर चांदी के बर्तन ही खरीदें. साथ ही, इन्हें साफ करने के लिए किसी हार्ड केमिकल वाले लिक्विड की जगह माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें, ताकि इनके प्रॉपर्टीज हमेशा बरकरार रहें.
ये भी पढ़ें: बच्चे को कब डायपर पहनाना चाहिए और कब नहीं? जानिए ज्यादातर पैरेंट्स कहां कर देते हैं गलती
