लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका का अटैक, नेवी और एयरफोर्स ने दागीं मिसाइलें, CENTCOM ने जारी किया वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका ने शनिवार को ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास और उसके निकट स्थित ईरानी सेना के 10 ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले किए. अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा तेल टैंकर एम/टी किकू  पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में की गई.

ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिकी सैन्य विमानों ने ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणाली, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन स्टोरेज सुविधाओं और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता (माइनलेयर कैपेबिलिटी) को निशाना बनाया. बाद में CENTCOM ने स्पष्ट किया कि यह अभियान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आसपास स्थित ईरान के 10 अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर चलाया गया.

यह भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में देरी क्यों? ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने बताई ये वजह

तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद हुई जवाबी कार्रवाई
अमेरिकी सेना के अनुसार, शनिवार तड़के ईरानी बलों ने एकतरफा ड्रोन हमले में तेल टैंकर M/T Kiku को निशाना बनाया. उस समय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था और उसमें 20 लाख से अधिक बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था.

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान को युद्धविराम समझौते का पालन करने का मौका दिया गया था, लेकिन उसने इसके बजाय व्यापारी जहाज पर हमला करना चुना. इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने सैन्य कार्रवाई की.

कतरी ऑयल फील्ड से यूएई जा रहा था टैंकर

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, M/T Kiku इस सप्ताह की शुरुआत में कतर के एक तेल क्षेत्र से रवाना हुआ था और संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था, जो ओमान की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ठीक आगे स्थित है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का 24 घंटे में ईरान पर दूसरा बड़ा अटैक, ट्रंप ने दी धमकी, कहा- ‘अस्तित्व ही खत्म…’

यह टैंकर ओमान के तट के पास बने वैकल्पिक समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, जिसे ईरान के क्षेत्रीय जलमार्ग के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

CENTCOM ने जारी किया हमले का वीडियो
हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर इस सैन्य अभियान का वीडियो भी साझा किया. CENTCOM ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में ईरान की निगरानी व्यवस्था, संचार नेटवर्क, एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और माइनलेयर क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया.

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइट्स पर हमला किया है. ट्रंप ने कहा, ‘ईरान ने एक बार फिर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है. अमेरिका ने उसके मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइट्स पर हमला किया है.’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है जब अमेरिका संयम नहीं बरतेगा और सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म करने के लिए मजबूर होगा. ट्रंप ने लिखा, ‘अगर ऐसा हुआ तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व नहीं बचेगा.’

पहले भी हो चुका है ऐसा हमला
यह ताजा तनाव ऐसे समय में बढ़ा है, जब कुछ दिन पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच इसी तरह की सैन्य कार्रवाई हुई थी. गुरुवार को ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला हुआ था, जिसके जवाब में अगले दिन अमेरिका ने जवाबी हमले किए थे.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कराची में हुआ बड़ा आत्मघाती हमला, 2 की मौत, पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स के कैंपस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी

अमेरिका का 24 घंटे में ईरान पर दूसरा बड़ा अटैक, ट्रंप ने दी धमकी, कहा- ‘अस्तित्व ही खत्म…’

भारत के कितने जहाजों ने बीते 3 दिनों में पार किया होर्मुज और कितने खड़े इंतजार में? चौंका देगा आंकड़ा

कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला

PM मोदी ने सेशेल्स को सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, समुद्री सुरक्षा साझेदार के तौर पर उभरा भारत

Iran US Conflict: अमेरिका के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, कुवैत से बहरीन तक US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की धमकी की उड़ाईं धज्जियां

Leave a Comment