फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप जे के दो मैच खेले जा रहे हैं। ये लीग राउंड के आखिरी दो मैच भी हैं। डिफेंडिंग चैंपियंस अर्जेंटीना के सामने जॉर्डन की चुनौती है। यह मैच डलास स्टेडियम में खेला जा रहा है। जबकि अल्जीरिया के सामने ऑस्ट्रिया की चुनौती है। यह मुकाबला कैंसस सिटी में जारी है। इस ग्रुप से अभी तक अर्जेंटीना ही राउंड ऑफ 32 में पहुंच पाई है।
आज के मुकाबले में लियोनल मेसी स्टार्टिंग लाइन अप का हिस्सा नहीं हैं और बेंच पर बैठेंगे। टीम की घोषणा के दौरान दर्शकों की सबसे जोरदार तालियां अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो ‘डिबू’ मार्टिनेज के लिए सुनाई दीं। डिबू कई बार पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के हीरो साबित हुए हैं, जिनमें कतर 2022 विश्व कप फाइनल में फ्रांस के खिलाफ उनका यादगार प्रदर्शन सबसे प्रमुख रहा।
वहीं, अर्जेंटीना के पूर्व स्टार खिलाड़ी मैक्सी रोड्रिगेज, जो इस मैच में एक टीवी ब्रॉडकास्टर के लिए विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं, ने मुकाबले से पहले दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह पहले दो मैचों में पहना हुआ वही नीला सूट आज भी पहन रहे हैं, क्योंकि अब इसे वह अपनी शुभ मान्यता (सुपरस्टिशन) मानते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अर्जेंटीना विश्व कप जीत गया, तो उनके ड्राई-क्लीनर की व्यस्तता बढ़ना तय है।
जॉर्डन की स्टार्टिंग लाइन अप: अबू लैला (गोलकीपर), नासिर, अबू धबाब, अलारब, अलरवाबदेह, ओलवान, फखौरी, अबू ताहा, अलरशदान हद्दाद (कप्तान), अजीज।
अर्जेंटीना की स्टार्टिंग लाइन अप: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नाहुएल सेन्योसी, निकोलस ताग्लियाफिको, लिएंड्रो परेडेस, जूलियन अल्वारेज, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेकिएल पालासियोस, जूलियो सिमेओने, निकोलास पाज़, निकोलस ओटामेंडी (कप्तान), लौटारो मार्टिनेज।


