लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सरके चुनर’ गाना विवाद के बाद मुश्किल में फंसीं नोरा फतेही, भारत में वर्क परमिट कैंसिल करने की हो रही मांग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर’ का हिंदी वर्जन रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया. गाने के अश्लील लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब थू थू की. जिसके बाद इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया. हालांकि तब भी ये विवाद अब तक थमा नहीं है. अब खबरें हैं कि नोरा फतेही के इस गाने से लोग इतने खफा हैं कि उनके भारत में वर्क परमिट को कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं.

कैंसिल हो जाएगा नोरा का वर्क परमिट? 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 वकीलों के एक ग्रप ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में नोरा फतेही के भारत में काम करने के वर्क परमिट को कैंसिल करने की मांग की है, साथ ही साथ एक्ट्रेस को इंडिया से डिपोर्ट करने की भी मांग की है. जिसके लिए सूचना एवं जनसंचार विभाग, सीबीएफसी, मिनिस्ट्री ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेशनल कमिशन ऑफ वुमन को भी शिकायती आवेदन भेजा जा चुका है. 

क्या कहा गया शिकायत में?
इस शिकायती आवेदन में मुख्य रूप से बताया गया है कि, नोरा फतेही भारत में रहने के विशेषाधिकार का लगातार दुरुपयोग कर रही हैं, और सक्रिय रूप से ऐसे कंटेंट में भाग ले रही हैं, उसे बढ़ावा दे रही हैं और टेलिकास्ट कर रही हैं जो अश्लील, अभद्र, सेक्शुअली सजेस्टिव और महिलाओं- बच्चों की गरिमा और भारतीय समाज के लिए काफी ऑफेंसिव है. इसके साथ ही विदेशी अधिनियम, 1946 के कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए तर्क दिया है कि अगर विदेशी नागरिकों का आचरण सार्वजनिक शालीनता या व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया जाता है तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है.

बता दें कि ये गाना कुछ दिन पहले ही रिली हुआ था. जिसके कुछ लिरिक्स काफी ऑफेंसिव थे. जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया गया. इस मामले के बाद नोरा को भी खूब ट्रोल किया गया. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें बिना वजह ही ट्रोल किया जा रहा है, उन्हें हिंदी लिरिक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसके अलावा गाने को लिखने वाले लिरिसिस्ट ने भी इसे लेकर माफी मांगी और बताया कि ये कन्नड़ भाषा से ट्रांलेट किया गया है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Thursday Box Office: गुरुवार को ‘पेद्दी’ की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी ‘है जवानी…’ ‘बंदर’ हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन

Peddi BO Day 8: ‘पेद्दी’ की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ा कमाल

HJTIHH BO Day 8: ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ की 8वें दिन भी घटी कमाई, लेकिन साल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कर ली एंट्री, ‘इक्कीस’ को दी मात

Movie Release Live Updates: ‘भारत भाग्य विधाता’ से ‘गर्वनर’ तक सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई कई फिल्में, कौन करेगी बंपर ओपनिंग?

Don 3 Controversy: ‘रणवीर गलत नहीं हो सकते’, ‘धुरंधर’ एक्टर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क, बोले- जब फ्लॉप दे रहे थे तब इग्नोर किया

सलमान खान फार्म हाउस विवाद: हाई कोर्ट ने लगाई पड़ोसी को फटकार, हटाने होंगे एक्टर के खिलाफ किए गए पोस्ट!

Leave a Comment