Premanand Maharaj Quotes on Anxiety: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा इंसान डर, चिंता और बेचैनी से परेशान है. कभी करियर की चिंता, कभी भविष्य का डर, तो कभी रिश्तों में कड़वाहट ये सब मिलकर हमारे मन की शांति को छीन लेते हैं. रात-रात भर नींद नहीं आती और मन हमेशा किसी न किसी अनजानी आशंका से घिरा रहता है.

अगर आप भी मानसिक तनाव के इस दौर से गुजर रहे हैं, तो वृंदावन के मशहूर संत पूज्य प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के विचार आपके अशांत मन को शांत करने के लिए संजीवनी बूटी का काम कर सकते हैं. महाराज जी की बातें किताबी नहीं होतीं, वे सीधे दिल पर असर करती हैं क्योंकि उनमें जीवन का गहरा अनुभव छिपा होता है. आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज की वे 5 अनमोल सीख, जो आपके मन से हर तरह का डर और बेचैनी (Premanand Maharaj Quotes) हमेशा के लिए दूर कर सकती हैं:
1. जो हमारे हाथ में नहीं, उसकी चिंता छोड़ दो
प्रेमानंद महाराज अक्सर अपने सत्संग में कहते हैं कि इंसान की आधी से ज्यादा बेचैनी इसलिए है क्योंकि वह उन चीजों को बदलने की कोशिश कर रहा है, जो उसके हाथ में हैं ही नहीं. भविष्य में क्या होगा, कल हमारे साथ क्या परिस्थिति आएगी, यह हमारे नियंत्रण में नहीं है. महाराज जी के अनुसार, आपका काम सिर्फ आज में जीना और ईमानदारी से अपना कर्म (Premanand Maharaj Quotes) करना है. परिणाम की चिंता को भगवान पर छोड़ दें. जब आप सब कुछ ईश्वर को सौंप देते हैं, तो मन एकदम हल्का हो जाता है.

2. डर का सामना केवल ‘नाम जप’ से संभव है
जब मन में बहुत ज्यादा घबराहट या अनजाना डर सताने लगे, तो महाराज जी सबसे अचूक उपाय बताते हैं भगवद् नाम का जप. चाहे आप राधा-राधा कहें, कृष्ण-कृष्ण कहें, राम कहें या जिस भी रूप में भगवान को मानते हों, उनका नाम जपें. नाम जप करने से हमारे दिमाग के नकारात्मक विचार शांत होने लगते हैं. यह एक थेरेपी की तरह काम करता है, जो मन के भीतर एक सुरक्षा कवच बना देता है और आपको अंदर से मजबूत करता है.
यह भी पढ़ें: तनाव रहेगा कोसों दूर! सुबह उठकर बस अपना लें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें
3. ‘कर्म’ सही रखो, कोई तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता
बेचैनी और डर तब भी पैदा होता है जब हम किसी के साथ गलत करते हैं या हमारे मन में खोट होता है. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अगर आपके कर्म पवित्र हैं और आप किसी का बुरा नहीं चाहते, तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है. जब आपका दिल साफ होता है, तो एक अदृश्य शक्ति हमेशा आपकी रक्षा करती है और मन में आत्मविश्वास रहता है.
4. एकांत और शांत रहने की आदत डालें (Premanand Maharaj Quotes)
आज के दौर में हम हर घंटे सोशल मीडिया, रील्स और लोगों की भीड़ से घिरे रहते हैं. इससे हमारा दिमाग कभी शांत नहीं हो पाता और बेचैनी बढ़ती है. महाराज जी सलाह देते हैं कि दिनभर में कुछ समय एकांत में बिताएं. थोड़ी देर शांत बैठकर खुद को निहारें, गहरी सांसें लें और भगवान का ध्यान करें. बाहरी शोर को जितना कम करेंगे, अंदर की शांति उतनी ही बढ़ती चली जाएगी.

5. हर परिस्थिति को भगवान की मर्जी मानकर स्वीकार करें
जीवन में जब हमारी मर्जी के खिलाफ कुछ होता है, तो हम उदास और व्याकुल हो जाते हैं. महाराज जी का एक बहुत ही सुंदर विचार (Premanand Maharaj Quotes) है कि “जो तुम्हारी मर्जी से हो रहा है, वो अच्छा है, लेकिन जो तुम्हारी मर्जी से नहीं हो रहा, वो और भी अच्छा है क्योंकि वो ईश्वर की मर्जी से हो रहा है”.
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की ये 10 सीख बदल देंगी जिंदगी, हर परेशानी का मिलेगा आसान हल
The post हर वक्त सताती है चिंता और डर? प्रेमानंद महाराज ने बताए मन को शांत करने के 5 आसान उपाय appeared first on Prabhat Khabar.
