लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस बैंक ने एफडी पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, जमा राशि पर मिलेगा 8.5% तक ब्याज; जानें किन्हें होगा फायदा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठों को एफडी पर सबसे अधिक ब्याज.
  • इक्विटास, शिवालिक 8.5% तक एफडी ब्याज वरिष्ठों हेतु.
  • 10 लाख पर ₹85,000 वार्षिक आय; टीडीएस नियम लागू.

Fixed Deposit: रिटायरमेंट के बाद वयस्क नागरिकों को हमेशा इस बात की चिंता रहती है कि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रहे और पेंशन के साथ-साथ हर महीने कुछ और भी आमदनी होती रहे. इस उम्र में उनकी तलाश ऐसे स्कीम्स की होती है, जिनमें पैसा डूबने का खतरा न हो और समय-समय पर तय रिटर्न भी मिलता रहे. ऐसे में फिक्स्ड इनकम स्कीम्स में निवेश उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो रिटायर हो चुके या रिटायर होने की उम्र के करीब पहुंच चुके लोगों के लिए एक अतिरिक्त और स्थिर कमाई का जरिया है. अब इसमें सबसे बड़ा सवाल आता है कि कौन-कौन से बैंक FD पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं?

इंटरेस्ट के मामले में SFB आगे

Paisabazaar.co के मुताबिक,  सबसे ज्यादा ब्याज दर वाले सेगमेंट में SFB का दबदबा है, जबकि प्राइवेट सेक्टर और पब्लिक सेक्टर के बैंक (PSB) तुलनात्मक रूप से कम ब्याज दरें दे रहे हैं. जून 2026 के ताजा अपडेट के मुताबिक, Shivalik Small Finance Bank और Equitas Small Finance Bank कुछ चुनिंदा अवधियों के लिए सीनियर सिटिजन्स के लिए FD पर 8.5% तक का सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं. 

अधिक ब्याज देने वाले कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंकों की लिस्ट 

  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल और एक दिन की ‘मैक्सिमा FD’ पर 8.5% तक का सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है. 
  • शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 23 महीने से 27 महीने के समय के लिए 8.5% का ब्याज दे रहा है. 
  • जना स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल से ज्यादा और तीन साल तक की जमा राशि पर 8.3% का ब्याज दे रहा है.
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल तक की अवधि के लिए जमा राशि पर 8.25% तक का ब्याज दे रहा है. 
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल तक की अवधि के लिए जमा राशि पर 8.30% तक ब्याज दे रहा है. 
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल तक समय के लिए जमा राशि पर 8.25% तक ब्याज दे रहा है. 

अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 8.50% के इंटरेस्ट रेट पर 10 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उन्हें सालाना 85000 रुपये तक का ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह है कि अगर किसी कारोबारी साल एफडी से उनकी कमाई 50000 रुपये से अधिक होती है, तो बैंक TDS काटेगा. इससे बचने के लिए Form 15H भरना होगा. 

ये भी पढ़ें:

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment