लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी; 79 लाख बरामद, पांच से छह Sbi कर्मी भी शामिल – Ram Mandir Offering Theft All Accused Appeared In Court And Were Sent To Jail 79 Lakh Recovered

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के मामले में आठ आरोपियों को बृहस्पतिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मंदिर के दान पात्र से चोरी हुए लगभग 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

बीती छह जून को राम मंदिर की चढ़ावा धनराशि में से चोरी का मामला सामने आया था। बाद में मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की। दो दिन पहले एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने गणना में शामिल कर्मियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा व पर्यवेक्षणीय कर्मी सुभाष श्रीवास्तव व महासचिव चंपत राय के चालक रामशंकर उर्फ टिन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

रामजन्मभूमि थाने में दर्ज एफआईआर में कृष्ण मोहन ने बताया कि मंदिर में चढ़ावा धनराशि के गबन/चोरी के संबंध में एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी रिपोर्ट से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि गणना प्रक्रिया में सेवारत कुछ कर्मियों ने भेंट/चढ़ावा धनराशि की चोरी की है। पर्यवेक्षणीय कार्य में लगे सुभाष श्रीवास्तव और बैंक पर्यवेक्षणीय कर्मी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की भूमिका भी प्रथमदृष्टया है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान पर नए हमलों की तैयारी?:9000 सैनिक पश्चिम एशिया भेज रहा अमेरिका, ट्रंप ने दी धमकी; क्या होगा अगला कदम? – Us Is Moving Thousands Of Troops Aboard Ships To Mideast As Trump Weighs New Strikes On Iran

आज का शब्द:निर्मेघ और महादेवी वर्मा की कविता- मधुर वह था मेरा जीवन ! – Aaj Ka Shabd Nirmegh Mahadevi Verma Ki Kavita Madhur Wah Tha Mera Jeevan

देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल में हंगामा:तिहाड़ में गैंगस्टर्स ने अफसरों को धमकाया, खुद को पहुंचानी चाही चोट – Uproar At Tihar The Country S Highest Security Prison

फ्लाईदुबई विमान मामला:संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट; सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा? – Saudi Arabia Says Suspect In Flydubai Plane Attack Has Been Handed Over To The Uae

डिजिटल भुगतान:आज नो यूपीआई डे मनाएंगे दिल्ली के कई व्यापारी संगठन, शुल्क व्यवस्था के विरोध में करेंगे अपील – Delhi Trader Associations Will Observe ‘no Upi Day’ Today

तमिलनाडु उपचुनाव:सीपीआईएम का दावा- ‘सीएम विजय की टीवीके बांट रही पैसा’; चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग – Tamil-nadu-bypolls-cpim-alleges-cash-for-votes-against-cm-vijay-tvk

Leave a Comment