लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘उनमें कुछ नहीं बदला’; 22 साल बाद फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बोलीं रवीना टंडन – Raveena Tandon Talks About Reunion With Akshay Kumar In Welcome To The Jungle Says Nothing Has Changed Him

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, लंबे वक्त से दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की थी। दो दशक बाद इन्हें बड़े परदे पर देखा गया है।अभिनेत्री ने खिलाड़ी के साथ रीयूनियन को लेकर बात की और उन्होंने एक्टर के मेहनती रवैये की दिल खोलकर तारीफ की। 

अक्षय के काम की तारीफ में क्या बोलीं रवीना?

रवीना टंडन ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। रवीना ने अक्षय को सेट पर सबसे मेहनती और समर्पित कलाकारों में से एक बताया। अपने पुराने साथ काम करने के अनुभवों को याद करते हुए रवीना ने कहा कि इतने वर्षों के बाद भी अक्षय का काम के प्रति समर्पण और काम करने का तरीका बिल्कुल वैसा ही है।

बोलीं- ‘वे सफलता के हकदार हैं’

रवीना टंडन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इतने वर्षों बाद उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। वे आज भी उतने ही मेहनती हैं। वही डेडिकेशन है। काम में इतने डूबे रहते हैं कि उनकी मेहनत साफ दिखती है। उन्हें जो भी सफलता मिलती है, वह उसके हकदार हैं, क्योंकि वह सच में उसके लिए मेहनत करते हैं। उन्हें यह आसानी से नहीं मिलती’। 

अक्षय और रवीना की फिल्में

रवीना और अक्षय ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘मोहरा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दावा’, ‘कीमत- दे आर बैक’ और ‘बारूद’ आदि शामिल हैं। इस जोड़ी की ‘मोहरा’ और ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। ‘मोहरा’ 1994 में रिलीज हुई थी। इसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था और इसमें नसीरुद्दीन शाह और सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा भी मुख्य भूमिका में थीं। इन दोनों ने आखिरी बार 2004 में ‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’ और ‘आन’ फिल्मों के लिए साथ काम किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश:अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में Fir दर्ज – Breaking Border Barrier Entered In Uttarakhand Unknown Nihang Sikhs Booked On Serious Charges

Ketan Murder Case:’ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया’, आरोपी के वकील का बड़ा दावा – No Witness Can Prove That Siya Committed Crime Accused Lawyer Makes Major Claim In Ketan Murder Case

Video:दोनों हाथ नहीं फिर भी चला रहा था पिकअप, चेकिंग में रुकी गाड़ी तो ड्राइवर को देखकर हिल गई यूपी पुलिस – Driving Pickup Despite Having No Hands Up Traffic Police Seized Vehicle

हिमाचल में बड़ा हादसा:गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, मां-बेटे सहित छह लोगों की माैत, देखें वायरल वीडियो – Himachal Road Accident: Pickup Truck Fell 200 Feet Off The Road In Kashapat Rampur

केतन मर्डर केस:फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, अब कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील लड़ेंगे केस – Ketan Murder Case Ujjwal Nikam Appointed Special Public Prosecutor Call It Major Challenge For Maharashtra

Welcome To The Jungle Day 1 Box Office:कैसी रही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शुरुआत? पहले दिन इतना किया कलेक्शन – Welcome To The Jungle Day 1 Box Office Akshay Kumar Sunil Paresh Rawal Ahmed Khan film Opening Day Collection

Leave a Comment