लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Ire Live Score:भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी; वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं – Ind Vs Ire T20 Live Score: India Vs Ireland 1st T20 Today Match Scorecard Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

05:40 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। 

05:34 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा जहां तक वैभव के खेलने की बात है, फिलहाल उन्हें मौका नहीं मिला है। सही समय आने पर उन्हें भी अवसर मिलेगा। इस मुकाबले के लिए हमने तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया है।

05:06 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: क्या टूटेगी सफल ओपनिंग जोड़ी?

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए भारत को अपनी सफल ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ईशान किशन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वैभव को जगह देने के लिए टीम प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना होगा। अगर वैभव पहले मुकाबले में खेलते हैं तो वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

04:51 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा / वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंद्रा।

04:40 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: क्या सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करना पड़ेगा इंतजार?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी उत्सुकता यही है कि क्या वह कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन किसी भी तरह की जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है।

यदि पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित रहती है, तो वैभव को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल में किया है, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि नीली जर्सी पहनने का उनका सपना ज्यादा दूर नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि टीम इंडिया चाहती है कि उनका डेब्यू किसी रिकॉर्ड या सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह उनकी योग्यता और सही अवसर के आधार पर हो।

 

04:27 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की नई शुरुआत

भारत की टी20 टीम की कप्तानी अब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। आईपीएल में अपनी सफल कप्तानी से प्रभावित करने वाले अय्यर के लिए यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बड़ी कप्तानी की परीक्षा होगी।

04:12 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी; वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं

Live Cricket Score Today , India vs Ireland (IND vs IRE) 1st T20 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच आज दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। अय्यर पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तान के तौर पर खेलते नजर आएंगे, वहीं वैभव को आज डेब्यू का मौका मिल सकता है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं….

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नई गाइडलाइन:डॉक्टर-अस्पतालों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी बनी, गारंटीड इलाज; नंबर-1 डॉक्टर जैसे दावे करने पर रोक – Social Media Policy Formulated For Doctors-hospitals; Claims Such As ‘guaranteed Treatment’, ‘no. 1 Doctor’

गुजरात:अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों समेत देश के दो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में क्या पता चला? – Gujarat: 10 Schools In Ahmedabad Get Bomb Threats, Turn Out To Be Hoax After Security Checks

नोबेल पुरस्कार 2026:रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल, ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए सम्मान – Nobel Chemistry Prize 2026: Henri Kagan, Kenso Soai Win Award For Autocatalysis Discovery

अमेरिका से जंग के बीच इराकी मुद्रा हुई कमजोर:दिनार के मुकाबले 1,500 पहुंचा डॉलर, क्यों औंधे मुंह गिरी करेंसी? – Iraqi Currency Weakens Amidst Conflict Us: Dollar Hits 1,500 Against The Dinar; Why Did The Currency Plummet?

उत्तराखंड:आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन – Uttarakhand Sir Voter Revision Voter Enrollment Drive Begins Today 4.34 Lakh Names Added, 17.05 Lakh Deleted

‘व्यवस्था महिलाओं तक पहुंचे’:एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सिस्टम पर उठाए सवाल, सुरक्षा अधिकारियों को क्या दी सलाह? – Ncw Chief Vijaya Rahatkar Women Safety Address Protection Officers National Conference

Leave a Comment