लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bank Holiday: आज मुहर्रम के दिन बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • 25 जून को आंध्र प्रदेश छोड़कर अधिकांश बैंक खुले रहेंगे.
  • 26 जून को मुहर्रम पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • केरल में मुहर्रम की छुट्टी 26 जून को, 25 को खुले.
  • जून के अंत में शनिवार, रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे.

Muharram 2026 Bank Holiday: मुहर्रम (Muharram 2026) और आशूरा (Ashura) के चलते लोगों में 25 और 26 जून को बैंक में कामकाज को लेकर कंफ्यूजन है. कुछ राज्यों में छुट्टियों की तारीखों में बदलाव के कारण कई लोग इस उलझन में हैं कि क्या आज ब्रांच खुले हैं या कामकाज सामान्य रूप से होगा या नहीं? आइए इस खबर के जरिए आपकी इसी दुविधा को दूर कर देते हैं. 

आज बैंक खुला है या बंद? 

लेटेस्ट बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, भारत भर में ज्यादातर बैंक ब्रांच 25 जून को सामान्य रूप से काम करेंगी, जबकि कई शहरों और राज्यों में मुहर्रम की वजह से 26 जून को छुट्टियां रहेंगी.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज 25 जून को मुहर्रम के मौके पर केवल आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा सर्कल) में बैंकों की छुट्टी है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और बाकी अन्य राज्यों में मुहर्रम की सरकारी छुट्टी कल यानी कि 26 जून का तय की गई है. ऐसे में अगर आज गुरुवार, 25 जून को आपका ब्रांच विजिट करने का प्लान है, बेफिक्र होकर जा सकते हैं.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. ऐसे में कैश जमा करना, पैसे निकालना, चेक से लेन-देन, अकाउंट से जुड़ी सेवाएं और कस्टमर सपोर्ट सामान्य रूप से जारी रहेंगे.

केरल में क्यों बदली गई छुट्टी?

केरल में पहले मुहर्रम के मौके पर 25 जून को सार्वजनिक अवकाश का प्रस्ताव रखा गया था. हालांकि, चांद दिखने और मुस्लिम संगठनों से बातचीत के बाद राज्य सरकार ने छुट्टी को 26 जून को आशूरा वाले दिन कर दिया. ऐसे में केरल में भी आज सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक शाखाएं 25 जून को खुली रहेंगी और छुट्टी 26 जून को मनाई जाएगी.

जून में किस-किस दिन और बैंक बंद रहेंगे?

26 जून 2026 (शुक्रवार)- मुहर्रम (अशूरा) के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, जम्मू, और श्रीनगर सहित 18 मुख्य बैंकिंग सर्किलों में बैंक बंद रहेंगे.
27 जून 2026 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार है इसलिए पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे.

28 जून 2026 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश है.

29 जून 2026 (सोमवार)- संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर केवल शिमला (हिमाचल प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे.

30 जून 2026 (मंगलवार)- रेमना नी (Remna Ni) के दिन केवल आइजोल (मिजोरम) में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

Buy Now-Pay Later का असली सच क्या है, ये स्मार्ट शॉपिंग टूल है या कर्ज का नया जाल? जानिए 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment