लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिया-चेतन का Cctv वीडियो वायरल:केतन की हत्या से एक दिन पहले कैफे में की मुलाकात, तीसरे शख्स का नाम आया सामने – Ketan Agarwal Case Cctv Footage Siya Goel And Chetan Chaudhary Met At A Cafe In Pune

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सिया और चेतन कैफे में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने वारदात से एक दिन पहले मुलाकात की थी। यही नहीं इस मामले में एक तीसरे शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। वह चेतन का करीबी दोस्त नीरज। 

कैफ में रची गई साजिश? 

पुलिस को जांच में एक कैफे की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें चेतन चौधरी और सिया दोनों साथ घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  सिया और चेतन 17 जून की शाम पुणे के थर्ड वेब कैफे में मिले थे। कैफे के सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन को करीब 4:35 बजे एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद चेतन और सिया कैफे के काउंटर से कुछ खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर देते हैं। इसके बाद वे कैफे के खुले एरिया में बैठकर बातें करते दिख रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, दोनों लगभग एक घंटे तक कैफे में रहे और फिर शाम करीब 5:30 बजे बाहर निकल गए। माना जा रहा है कि इसी कैफे में बैठकर दोनों हत्याकांड की साजिश को अंतिम रूप दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले की ओर कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। 

ये भी पढ़ें: सिया-चेतन ने कैफे में बनाया था डेथ प्लान: केतन के आने से पहले हुई थी गुप्त मुलाकात, दोनों के बीच हुए 2004 कॉल

हत्याकांड में तीसरा नाम आया सामने

इस हत्याकांड में एक और नाम जांच के घेरे में है। साजिश में चेतन का करीबी दोस्त नीरज  की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना जानकारी दिए उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल, पुणे पुलिस नीरज से पूछताछ कर रही है। नीरज पिछले तीन वर्षों से चेतन के साथ काम कर रहा था।

जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपी चेतन ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बजाय उसने अपने दोस्त नीरज का फोन इस्तेमाल किया और उसी के जरिए वह सिया से संपर्क में था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नीरज को पूरी योजना की जानकारी थी या फिर उसे अंधेरे में रखकर उसका फोन इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया ने केतन की हत्या की योजना पहले से ही बना रखी थी। बताया जा रहा है कि उसने तीन बार प्रयास किया और तीसरी बार में सफल रहा।

ये भी पढ़ें: ‘मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना…’:  सिया ने केतन को धक्का मारने के लिए रखा था ‘कोडवर्ड’, जांच में कई खुलासे

नीरज की मोबाइल लेकर गया था चेतन

पुलिस नीरज की भूमिका, मोबाइल इस्तेमाल और पूरी साजिश में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पूरी तरह से सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें डिजिटल सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग अहम भूमिका निभा सकते हैं। चेतन के चाचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चेतन अपना फोन दुकान पर छोड़कर गया था और नीरज का फोन लेकर गया था। उन्होंने कहा कि चेतन और नीरज अक्सर बातचीत और अन्य कामों के लिए एक-दूसरे के फोन का इस्तेमाल करते थे। नीरज पिछले तीन-चार वर्षों से उनके यहां काम कर रहा है और परिवार के काफी करीब माना जाता है।

अब जांच का फोकस नीरज कुमार के मोबाइल फोन और उससे जुड़े कॉल रिकॉर्ड, चैट्स तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों पर है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के दिन नीरज को फोन के इस्तेमाल की जानकारी थी या नहीं और क्या वह किसी भी तरह से इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा हुआ था। फिलहाल नीरज से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

 

आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ

पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl:क्या गॉल जैसी ही होगी कोलंबो की पिच, दूसरे टेस्ट में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिल सकता है फायदा? – Ind Vs Sl: India Vs Sri Lanka 2nd Test Match Likely Pitch Report At Sinhalese Sports Club Colombo

World Championship:आयुष शेट्टी पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, छठा पदक जीतने का सिंधू का सपना टूटा – Pv Sindhu And Ayush Shetty Faced Contrasting Defeats In Bwf World Championship Match Results And Updates

Sugar Price:बिना ड्यूटी 10 लाख टन चीनी आयात को मंजूरी, थोक खरीदारों पर कसी नकेल; जानिए क्यों फैसला – Govt Tames Sugar Inflation: Allows Duty-free Import Of 1 Million Tonnes And Imposes Stricter Stock Limits To S

त्योहार से पहले महंगाई की मार:18 दिन में 18 रुपये महंगी हुई चीनी, जानें क्या हैं बढ़ते दामों के मुख्य कारण – Bhopal Sugar Price Hike 18 Rupees In 18 Days Festival Inflation

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर?:छात्र नेता से बांग्लादेश के राष्ट्रपति तक; जानें पांच दशक का सियासी सफर – Who Is Mirza Fakhrul Islam Alamgir? From Left-leaning Student Activist To Bangladesh President

Ind Vs Eng Hockey Live:भारत और इंग्लैंड की महिला हॉकी टीमों के बीच मैच शुरू, बढ़त हासिल करने पर नजर – India Vs England Women’s Hockey Team Pool D Live Score Updates Fih Hockey World Cup 2026 Match

Leave a Comment