लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर?:छात्र नेता से बांग्लादेश के राष्ट्रपति तक; जानें पांच दशक का सियासी सफर – Who Is Mirza Fakhrul Islam Alamgir? From Left-leaning Student Activist To Bangladesh President

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच गए हैं। 78 वर्षीय आलमगीर को संसद ने बांग्लादेश का 23वां राष्ट्रपति चुना है। राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार सेवानिवृत्त कर्नल ओली अहमद को हराया। आलमगीर को 255 वोट मिले, जबकि ओली अहमद को 88 वोट हासिल हुए। इस तरह उन्होंने 167 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

यह चुनाव इसलिए भी खास रहा क्योंकि बांग्लादेश में करीब 35 साल बाद राष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इससे पहले इस पद पर चुनाव ज्यादातर आम सहमति या निर्विरोध तरीके से होते रहे थे। कुल 349 पंजीकृत मतदाताओं में से 343 सांसदों ने मतदान किया, जबकि छह सांसदों ने वोट नहीं डाला। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर शुक्रवार शाम शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी ढाका स्थित बंगभवन के दरबार हॉल में होगा। इसके बाद वह औपचारिक रूप से बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लेकिन मिर्जा फखरुल की पहचान सिर्फ एक राष्ट्रपति के तौर पर नहीं है। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत आज से कई दशक पहले छात्र राजनीति से हुई थी। एक समय वह वामपंथी विचारों वाले छात्र संगठन से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की, शिक्षक बने, स्थानीय राजनीति में आए और फिर BNP के शीर्ष नेताओं में शामिल हुए। आखिर उनका यह लंबा सफर राष्ट्रपति पद तक कैसे पहुंचा? आइए जानते है…

राष्ट्रपति पद का चुनाव इस बार इतना खास क्यों रहा?

बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव आम जनता सीधे नहीं करती। संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव संसद करती है। इस बार कुल 349 पंजीकृत मतदाताओं में से 343 ने मतदान किया। आलमगीर को 255 वोट मिले और ओली अहमद को 88 वोट मिले। यह मुकाबला करीब 35 साल बाद राष्ट्रपति पद के लिए पहला प्रतिस्पर्धी चुनाव था। ओली अहमद लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं और उन्हें जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के विपक्षी गठबंधन का समर्थन मिला था। दूसरी ओर आलमगीर सत्तारूढ़ BNP के उम्मीदवार थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

त्योहार से पहले महंगाई की मार:18 दिन में 18 रुपये महंगी हुई चीनी, जानें क्या हैं बढ़ते दामों के मुख्य कारण – Bhopal Sugar Price Hike 18 Rupees In 18 Days Festival Inflation

Ind Vs Eng Hockey Live:भारत और इंग्लैंड की महिला हॉकी टीमों के बीच मैच शुरू, बढ़त हासिल करने पर नजर – India Vs England Women’s Hockey Team Pool D Live Score Updates Fih Hockey World Cup 2026 Match

लाचार तंत्र:सरई में एंबुलेंस न मिलने पर कंधे पर ढोया शव, निजी वाहन का किराया भी चुकाया, व्यवस्था पर उठे सवाल – Singrauli: Body Carried On Shoulders After Ambulance Was Unavailable In Sarai, Family Paid For Private Vehicle

Ind Vs Sl:श्रीलंका के लिए कम नहीं हो रही मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में इन दो खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल – Sri Lanka Vs India 2nd Test Match Kusal Mendis, Dinesh Chandimal Unavailable For Colombo Test

12वीं के छात्र यूवी की मौत का खुलासा:मीशो के जरिए सूरत से मंगवाया था जहर, मां को बेटे के मोबाइल से मिला सबूत – Meesho And Seller Accused Of Selling Banned Sulfas Case Registered Student Death

हिसार कोर्ट परिसर में फायरिंग:गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर हत्या, साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Rapid-fire Shooting At Hisar Court Complex: One Dead, One Youth Critically Injured; Panic Ensues In The Area

Leave a Comment