Rishabh Pant Good Bye Message for LSG: ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ छोड़ दिया. बीते मंगलवार (23 जून) आईपीएल ने पंत के वापस दिल्ली कैपिटल्स (DC) में जाने की आधिकारिक जानकारी शेयर की. रिलीज में बताया गया कि ट्रेड डील के जरिए पंत दिल्ली में वापस चले गए और उनकी जगह भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने लखनऊ का हाथ थाम लिया. अब पंत ने लखनऊ का साथ छोड़ने के बाद सिर्फ तीन शब्दों में फ्रेंचाइजी को अलविदा कह दिया.
बता दें कि पंत को लखनऊ ने 2025 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. इसके साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. पंत को कप्तान बनाया गया, लेकिन दोनों ही सीजन उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. इसके बाद धीरे-धीरे पंत और लखनऊ के बीच रिश्ते खराब होने लगे.
पहले छोड़ी कप्तानी, फिर टीम से हुए अलग
IPL 2026 में लखनऊ के एलिमिनेट होने के बाद फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक एलान करते हुए बताया कि पंत ने खुद कप्तानी से हटने की रिक्वेस्ट की, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया. हालांकि इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पंत खुद कप्तानी से नहीं हटे थे, बल्कि उन्हें हटाया गया. इसके कुछ वक्त बाद ही पंत फ्रेंचाइजी से अलग होकर अपनी पुरानी टीम दिल्ली में वापस लौट गए.
3 शब्दों में लिखा विदाई का मैसेज
अक्सर आपने देखा होगा कि जब खिलाड़ी किसी टीम से अलग होते हैं, तो काफी भावुक नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हैं, लेकिन पंत ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने सिर्फ 3 शब्दों में बड़ा ही साधारण सा मैसेज लिखकर टीम को अलविदा कह दिया. पंत ने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “थैंक यू टीम.”
Rishabh Pant’s Instagram story for LSG.👀 pic.twitter.com/Z9NXUmhO16
यह भी पढ़ेंLoan News: कम EMI का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं, बैंक के इस ‘गेम’ से बचें, घटेगा ब्याज का बोझ— Cricket Central (@CricketCentrl) June 23, 2026
ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
नजर डालें पंत के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने 139 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 136 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33.60 की औसत और 146.79 के स्ट्राइक रेट से 3865 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Watch: धोनी-रोहित वाला सपना टूटा, संजीव गोयनका का पुराना वीडियो हुआ वायरल; 54 करोड़ डूबे


