लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ahmedabad:टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आए एअर इंडिया व इंडिगो के विमान; इस एयरलाइंस ने मानी अपनी गलती – Ahmedabad Airport Air India Plane Comes In Front Of Indigo Aircraft On Same Taxiway All Passengers Safe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, एअर इंडिया का एक विमान टैक्सीवे पर गलत मोड़ लेने के बाद इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए थे। इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर जा रहा एअर इंडिया का विमान टैक्सी करते समय गलत दिशा में मुड़ गया। दोनों विमानों के बीच उस समय करीब 200 मीटर की दूरी थी।

एअर इंडिया ने मानी गलती


एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हम उस घटना से अवगत हैं जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद संचालित हमारी उड़ान एआई-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय अनजाने में गलत मोड़ ले बैठी।” एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में विमान को टो करके वापस पार्किंग बे तक ले जाया गया।

बयान में कहा गया, “मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।” सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान नैरो-बॉडी ए320 श्रेणी के थे। इंडिगो ने कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली उसकी उड़ान 6ई-5160 के प्रस्थान में थोड़ी देरी हुई, क्योंकि दूसरी एयरलाइन का एक विमान गलती से गलत दिशा में मुड़कर उसके विमान के रास्ते में आ गया था।

इंडिगो ने क्या कहा?


एयरलाइन ने कहा, “दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर रुक गए थे। इसके बाद दूसरे विमान को वहां से हटाया गया और हमारी उड़ान ने सुरक्षित रूप से उड़ान भरी तथा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।” इंडिगो के अनुसार, घटना की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी। दोनों विमानों में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घी में मिलावट करने वालों पर गिरी गाज:fssai ने तीन ब्रांडों की बिक्री पर लगाई रोक, दिल्ली की ये कंपनी भी नपी – Fssai Suspends Marche Retail License Stops Sdp Industries Ghee Sales

‘बेटा पीछे आ जा’:मां की गुहार भी नहीं रोक पाई कुणाल को, घटना के आखिरी समय तक गिड़गिड़ाती रही महिला – Mother Knelt And Pleaded Earnestly Trying To Persuade Kunal In Sambhajinagar Maharashtra

बालिका गृह में सहेली का कत्ल:40 मिनट तक बाथरूम में रहीं दोनों किशोरियां, पानी में डुबोकर मारा; कैमरे तोड़े – Murder Of Friend At Up Girls Shelter Home Both Teenagers Spent 40 Minutes In Bathroom Victim Drowned To Death

जहाज निर्माण में भारत की बड़ी छलांग की तैयारी:बंगाल में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास, क्या बोले रक्षा मंत्री? – Rajnath-singh-india-global-shipbuilding-hub-west-bengal-grse-projects

राम मंदिर चंदा चोरी:ट्रस्ट और निर्माण समिति के बीच बढ़ी दूरियां, बदले समीकरण; चंपत के ‘लेटर बम’ ने बढ़ाई तपिश – Ram Mandir Donation Scam Widening Rift Between Ram Mandir Trust And Construction Committee

‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया इंदौर का कार्यक्रम – Comedian Rajiv Thakurs Father Dies Krushna Abhishek Postpones Indore Event

Leave a Comment