हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी शादीशुदा जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है. दरअसल, सपना ने अपने पति वीर साहू पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. अब इस बीच सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका बॉसी लुक दिख रहा है.
कैसा है सपना चौधरी का ये लुक?
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो समुद्र की लहरों के बीच क्रूज पर सवार होकर एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं. उनका ये बॉसी लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. फोटोज में सपना ब्लैक कार्गो जींस और ब्लैक टॉप में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. काले चश्मे ने उनके लुक में और चार चांद लगा दिए हैं. उनका ये अंदाज सच में देखने लायक हैं.
ये भी पढ़ें:- Peddi OTT Release: 400 करोड़ कमाने वाली राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी? यहां जानें
फैंस कर रहे सपना चौधरी की तारीफ
सपना चौधरी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एक औरत दूसरी औरत से: इस बेयर मिनिमम से समझौता मत करो. तुम तो जादू की हकदार हो. सपना चौधरी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
फैंस उनकी इस ग्लैमरस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया लग रही हो आप.’ दूसरे ने लिखा, ‘कमाल लग रही हो.’ इसके अलावा कई फैंस हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
पति को छोड़ मायके आईं सपना चौधरी
सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है. उन्होंने साल 2020 में वीर साहू से गुपचुप शादी की थी. वीर साहू एक पॉपुलर प्लेबैक सिंगर, स्टेज परफॉर्मर और सॉन्ग राइटर हैं. इस कपल के दो बेटे पोरस और शाहर हैं. सपना ने पति पर घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करवाया है.
मामले में दिल्ली की कोर्ट ने सपना को राहत देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनसे दूर रहने का आदेश दिया है. इस केस की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी. बताया जा रहा है कि सपना अपने बच्चों के साथ मायके आ गई हैं.

