लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार ‘जन नायकन’, जानें ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ समेत सभी फिल्मों का हाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Friday Box office Collection: इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से फिल्मों के बीच क्लैश देखने के लिए मिल रहा है. इस वीक थलापति विजय की ‘जन नायकन’ और ‘द ओडिसी’ को रिलीज किया गया. इसके साथ ही कुछ और फिल्में पहले से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

‘जन नायकन’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jana Nayagan Box office Collection Day 2 Live)

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड 70 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लिया है. 
– अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक 20.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 28.8% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 63.20 करोड़ हो चुका है.

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 20.50 करोड़ (10.30 बजे तक) 28.9%
टोटल कलेक्शन 63.20 करोड़  

यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2

‘द ओडिसी’ का 8वें दिन का कलेक्शन (The Odyssey Box office Collection Day 8 Live)

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने पहले हफ्ते 90.30 करोड़ का कलेक्शन किया और 8वें दिन भी शानदार बिजनेस किया.
– फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 5.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 38.1% दर्ज की गई है. 
– वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 95.55 करोड़ हो चुका है. 

द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-8 5.25 करोड़ (10.30 बजे तक) 38.1%
टोटल कलेक्शन 95.55 करोड़  

‘धमाल 4’ का 15वें दिन का कलेक्शन (Dhamaal 4 Box office Collection Day 15 Live)

अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने पहले हफ्ते 96 करोड़ और दूसरे हफ्ते 40.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके साथ ही 15वें दिन रात 10.30 बजे तक 1.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 11.0% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 138.45 करोड़ भी पहुंच गया है.

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-15 1.80 करोड़ (10.30 बजे तक) 11.0%
टोटल कलेक्शन 138.45 करोड़  

यह भी पढ़ें: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, ‘धमाल 4’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?

‘लेनिन’ का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Lenin Box office Collection Day 15)

इस लिस्ट में साउथ फिल्म ‘लेनिन’ का भी नाम शामिल है, जो रिलीज के बाद कछुए की चाल से कमाई कर रही है लेकिन अच्छी खासी कमाई कर चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 36.65 करोड़ और दूसरे हफ्ते 10.17 करोड़ हो चुका है.
– फिल्म ने 15वें दिन रात 10.30 बजे तक 0.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 18% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन भी 47.20 करोड़ पहुंच गया है.

लेनिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-15 0.38 करोड़ (10.30 बजे तक) 18%
टोटल कलेक्शन 47.20 करोड़  

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment