
- दक्षिणी रेलवे ने वंदे भारत से ₹803.86 करोड़ कमाए।
Vande Bharat Train: दिन ब दिन वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसकी सबसे बड़ी वजह यात्रियों को मिलने वाली आधुनिक सुविधाएं है. हालांकि, इसका किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा जरूर है, लेकिन आरामदायक सीटें, बेहतर खानपान, आधुनिक यात्री कोच से लेकर कई चीजें हैं, जो इसे बाकी ट्रेनों से खास बनाती हैं. खासकर यह ट्रेन कम समय में यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है. इसी बीच तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ने कमाई और यात्रियों के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है.
कमाई के मामले में सबसे आगे
रेलवे आंकड़ों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ने अगस्त से अक्तूबर 2025 के बीच लगभग 73.35 लाख रुपये की कमाई की. साथ ही यह दक्षिण भारत में सदर्न रेलवे के तहत चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेवा बन गई. यह ट्रेन केरल और कर्नाटक के कई शहरों, अकादमिक केंद्र, टूरिस्ट प्लेस को जोड़ती है. यहीं कारण है कि बुकिंग के आंकड़ों में भी इस ट्रेन ने रिकॉर्ड बनाया है.
70 रुपए के पार पहुंचा टमाटर, सस्ती दरों के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला, मिलेगी राहत
यात्रियों की पहली पसंद बनी ये ट्रेन
- कमाई ही नहीं, बल्कि इस रूट पर यात्रियों की संख्य भी बढ़ी है.
- रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेन में 11,896 बुकिंग हुई है.
- बाकी वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले यह संख्या ज्यादा है.
अब यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा
- यात्रियों की सुविधा ध्यान में रखते हुए सदर्न रेलवे ने एक खास बुकिंग व्यवस्था शुरू की.
- अब यात्री शुरुआती और मध्यवर्ती स्टेशनों से ट्रेन रवाना होने से 15 मिनट पहले तक उपलब्ध सीटों की बुकिंग कर सकते हैं.
वंदे भारत से हुई जबरदस्त कमाई
- फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान सदर्न रेलवे की वंदे भारत में करीब 77.38 लाख यात्रियों ने सफर किया.
- इससे 803.86 करोड़ रुपये की कमाई की गई.
- इससे पहले फाइनेंशिय ईयर में 54.12 यात्रियों ने सफर किया था.
- जिससे 540.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई थी.
इस साल कमाई कितनी हुई?
- अप्रैल-मई 2026 के दौरान ही सदर्न रेलवे की वंदे भारत ट्रेन में 15.21 लाख यात्रियों ने सफर किया.
- इससे लगभग 162.96 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.
- अभी भी बुकिंग तेजी से की जा रही है.
‘मुश्किलों में भी हम रुके नहीं’, शेयरहोल्डर्स से गौतम अडानी ने कही ये बड़ी बातें
आगे ओर बढ़ सकती है यात्रियों की संख्या?
वंदे भारत की लोकप्रियता देखते हुए और रेलवे की नई सीट बुकिंग सुविधा, जिसमें अब यात्री आखिरी समय में भी टिकट बुक कर सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में बुकिंग और कमाई दोनों ओर बढ़ सकती है.
