लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बदनाम किया गया, झूठे आरोप लगाए गए’:आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व Cm ममता का छलका दर्द, शुभेंदु सरकार को घेरा – Mamata Banerjee Condoles Tmc Leader Asish Banerjee Death Falsely Accused Mental Pressure

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी के निधन पर शोक जताया है। रविवार को बीरभूम जिले में पार्टी कार्यालय में आशीष बनर्जी फंदे से लटके मिले। वह रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के टीएमसी विधायक थे। आशीष बनर्जी की मौत के बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया। टीएमसी के कई नेताओं ने भाजपा और मीडिया के एक वर्ग पर उनके खिलाफ बदनाम करने वाला अभियान चलाने का आरोप लगाया। इनमें पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं।

ममता बोलीं- बार-बार बदनाम किया गया

ममता बनर्जी ने कहा कि आशीष बनर्जी को बार-बार बदनाम किया गया। उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए। लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि आशीष जमीन से जुड़े नेता थे। अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के लोगों से उनका करीबी रिश्ता था। ममता ने कहा कि आखिरी दिनों में आशीष ने जिस मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना किया, उससे यह त्रासदी और भी दर्दनाक हो जाती है।

उन्होंने कहा, ‘पांच बार के विधायक, पूर्व उपाध्यक्ष और चेयरमैन के रूप में आशीष दा ने रामपुरहाट के विकास के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। इसके बावजूद उन्हें बार-बार बदनाम किया गया, उन पर झूठे आरोप लगाए गए और लगातार दबाव में रखा गया।’

यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पंजाब पुलिस पर क्यों उठे सवाल?

‘राजनीतिक दुश्मनी की मानवीय कीमत पर सोचने की जरूरत’

ममता बनर्जी ने कहा कि लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद आशीष को जिस तरह के उत्पीड़न और मानसिक दबाव से गुजरना पड़ा, उस पर सभी को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन्होंने जिस उत्पीड़न और मानसिक दबाव का सामना किया, वह सोचने पर मजबूर करता है कि राजनीतिक दुश्मनी की मानवीय कीमत क्या होती है।’

शिक्षा और जनसेवा को समर्पित रहा जीवन: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आशीष बनर्जी को ऐसे नेता के तौर पर याद किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आशीष की कमी हमेशा महसूस होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर मौजूद भ्रष्ट लोगों ने संभवतः उन्हें डराया-धमकाया हो या किसी ने उन्हें ब्लैकमेल किया हो। शुभेंदु अधिकारी ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आशीष बनर्जी के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया था।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

इस बीच, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस दुखद घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी और मीडिया के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराया है। आशीष बनर्जी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि राजनीति में आकर उनसे गलती हुई और वे अपने जीवन में कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिना किसी सबूत के बेबुनियाद आरोप लगाकर किसी की छवि खराब करना और जनता की अदालत में दोषी ठहराना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता की भी एक सीमा होनी चाहिए, क्योंकि राजनीतिक लड़ाइयां तो आती-जाती रहती हैं लेकिन किसी की जान वापस नहीं आ सकती। आशीष बनर्जी ने रामपुरहाट और बीरभूम क्षेत्र में दशकों तक ईमानदारी और सादगी के साथ लोगों की सेवा की थी, और उनके इस तरह जाने से पूरा प्रदेश दुखी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में आतंकी हमला नाकाम:अमृतसर में Ied बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला – Terror Attack On Police Establishment In Amritsar Fail 690 Grams Of Ied Recovered

Rahul Gandhi:छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ – Rahul Gandhi On Student Movement, Says Young People Stood Up To Establishment And Demanded Accountability

नीरज को निगल गई मौत की तार:काम का पहला दिन बना आखिरी, परिवार का हाल जान विधायक भी इंसाफ के लिए सड़क पर बैठीं – Man Dies After Contact With High-tension Line Traffic Jam At Jewar Lasts Five Hours

सुखबीर बादल पर हमले की Nia जांच की मांग:हरसिमरत ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पंजाब पुलिस पर क्यों उठे सवाल? – Sukhbir Singh Badal Attack Harsimrat Kaur Badal Nia Probe Demand

Ind Vs Sl:पडिक्कल ने द्रविड़-पुजारा की बराबरी की, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर खेलते हुए बनाया कीर्तिमान – India Vs Sri Lanka Devdutt Padikkal Stats 3rd Indian Batter With A 150 Plus Score Against Sri Lanka From No.3

‘तिरंगा न फहराने देना देशद्रोह’:ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़े, पुलिस पर पथराव; हांसी बवाल पर Sp का बयान आया सामने – Hansi Sp Vinod Kumar Said Disruption Of Independence Day Celebrations Is Sedition

Leave a Comment