लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Eng Live Score:इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत, क्या वैभव को मिलेगा मौका? थोड़ी देर में टॉस – Ind Vs Eng T20 Live Score: India Vs England 1st T20i Match Riverside Ground Scorecard Result Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

08:44 PM, 01-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती

तेज गेंदबाजों की अनुकूल बेलफास्ट की पिच पर कोई भी भारतीय बल्लेबाज सहज नहीं दिख रहा था। जब हालात और आयरलैंड के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी ने आक्रामक बल्लेबाजी के रास्ते बंद कर दिए तो भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई। दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय तिलक वर्मा ने संभलकर खेलते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन उनका भी सब्र जवाब दे गया। आयरलैंड के हासिल किए जा सकने वाले 183 और 155 के लक्ष्यों के खिलाफ भारत के अन्य बल्लेबाजों में भी बेसब्री साफ नजर आई। इसके लिए आईपीएल की सपाट पिचों पर बल्लेबाजी करने के तरीके से अलग सोच की जरूरत थी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। भारतीय बल्लेबाजों को अपनी सोच और खेलने के तरीके में बदलाव करना होगा क्योंकि इंग्लैंड में भी लगभग ऐसे ही हालात होंगे और वहां अधिक बेहतर और अनुभवी खिलाड़ियों से सामना होगा।

08:42 PM, 01-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: टीम संयोजन की माथापच्ची

  • भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा अगर किसी बात पर नजर होगी तो वह यह कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर पाते हैं या नहीं।
  • टीम प्रबंधन के हालिया बयानों और संकेतों को देखा जाए, तो युवा खिलाड़ी वैभव को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
  • यह देखना बाकी है कि क्या प्रबंधन इस बात पर अडिग रहेगा कि सूर्यवंशी को प्रक्रिया का पालन करना चाहिए, जबकि इस विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है।
  • आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन की दोहरी विफलता उन्हें बाहर बैठाने और सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका देने का कारण हो सकती है। 
  • अभिषेक को बेलफास्ट में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 20 गेंद में 49 रन की पारी के कारण फिर मौका मिल सकता है।
  • ईशान किशन भी आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और एक तथा 12 रन पर आउट हो गए।
  • सूर्यवंशी को मौका देने के लिए ईशान को भी बाहर किया सकता है लेकिन वे इस बात पर विचार करेंगे कि ऐसे कदम का बाहर किए गए बल्लेबाज के मनोबल पर क्या असर पड़ सकता है।

08:42 PM, 01-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड 

टी20 प्रारूप में इन दोनों टीमों के बीच पिछले दो मुकाबलों की बात करें, तो भारत ने इंग्लैंड को दो विश्व कप सेमीफाइनल में मात दी है। इसके अलावा भारत ने अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड को 4-1 से सीरीज हराई थी। भले ही भारत को हाल ही में आयरलैंड से सीरीज गंवानी पड़ी हो, लेकिन वे अब भी टी20 की एक बेहद खतरनाक टीम हैं। टीम में फिलहाल जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं हैं, जिन्होंने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में 253 रन के स्कोर का बचाव करने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ही टीमों में ऐसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं जो सपाट पिचों पर रनों का अंबार लगा सकते हैं। लेकिन अगर पिचें वैसी नहीं रहीं, तो दोनों पक्षों के बड़े हिटर्स के धैर्य और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की क्षमता की कड़ी परीक्षा होगी।

08:41 PM, 01-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत का विजय रथ रुका

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की शिकस्त के साथ उनके टी20 सीरीज के अजेय रथ पर ब्रेक लग गया है। अब भारत और इंग्लैंड की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक दूसरे के सामने होंगी। 

08:37 PM, 01-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत, क्या वैभव को मिलेगा मौका? थोड़ी देर में टॉस

Today Cricket Live Score IND vs ENG 1st T20i 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से गंवाई थी, लेकिन अब वह वापसी करना चाहेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Eng:वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, पहले टी20 में तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत; वरुण की वापसी – India Vs England First T20i Playing 11 Vaibhav Sooryavanshi Again Not Getting Chance Know Details

मुश्किल वक्त में रूस को याद आया पुराना दोस्त:भारत से कर रहा पेट्रोल की खरीद, यूक्रेन ने कैसे किया नुकसान? – Russia Turns To Friend Nation India In Tough Times Buys Petrol Diesel How Did Ukraine Cause Losses

Viral:कैसे चीनी एप से हैक हो रहा ई-रिक्शा? मोबाइल से कोई भी कर दे रहा बंद, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप – Chinese App Hack E Rickshaw Bat Bms App Mobile Control Public Transport Security Risk 2026 Viral Video On Inte

Sanae Takaichi:भारत पहुंची जापानी Pm ताकाइची, हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत; विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? – Japanese Prime Minister Sanae Takaichi Arrived In Delhi

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त:मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब, रोल आउट पर लगाई रोक – Govt Issues Notice To Meta, Halts Whatsapp ‘usernames’ Rollout In India

विजय सरकार गिराने की साजिश?:विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से मचा सियासी बवाल; तीन गिरफ्तार – Tamil Nadu Horse Trading Row Vijay Tvk Dmk Mla Bribery Allegations

Leave a Comment