
Rishabh Pant Salary Cut: एक वक्त पर स्टार क्रिकेटर के रूप में पहचान बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. ऋषभ पंत की इस साल IPL में सैलरी कटौती की खबरें तेजी से सामने आ रही है. पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2027 में IPL जरूर खेलेंगे लेकिन उनकी सैलरी सीधे आधी कर दी गई है. अब इस पर दिग्गज कारोबारी हर्ष गोयनका ने भी चुटकी ली है.
हर्ष गोयनक ने ली पंत की चुटकी
ऋषभ पंत की सैलरी कटौती की खबरें सामने आने के बाद मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इस बात पर क्रिकेटर का मजाक उड़ाया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ऋषभ की सैलरी कटौरी की तुलना कॉर्पोरेट कल्चर से की है. उन्होंने अपने पोस्ट में IPL ऑक्शन को कॉर्पोरेट से भी बदतर बताया है.
ये भी पढ़ें: Stock Market: बिग बी ने काटी मोटी चांदी, DP Wires में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर अमिताभ बच्चन ने कमाया तगड़ा मुनाफा
हर्ष गोयनका ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘ऋषभ पंत: 27 करोड़ रुपये – 15 करोड़ रुपये. जरा सोचिए, अगर किसी कंपनी के CEO से कहा जाए कि “पिछले साल आपको 27 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन इस साल आपके परफॉर्मेंस और बाजार की मांग को देखते हुए आपकी सैलरी घटाकर 15 करोड़ रुपये कर दी जा रही है.” कॉर्पोरेट दुनिया में ऐसा सोचना भी मुश्किल है.’
Rishabh Pant: ₹27 crore ➝ ₹15 crore.
यह भी पढ़ेंविधवा को मिला 2 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम, 4 करोड़ रुपए के दावों पर कोर्ट ने सुनाए अलग-अलग फैसलेImagine a CEO being told “Last year we paid you ₹27 crore. This year, based on performance and market demand, we’re cutting it to ₹15 crore.” In corporate life, that’s unthinkable.
In the IPL, it’s an auction that determines what you’re…
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 23, 2026
उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन IPL में खिलाड़ियों की कीमत नीलामी (ऑक्शन) तय करती है और उसी के आधार पर उनकी मौजूदा वैल्यू तय होती है. इसलिए शुक्र है कि हममें से ज्यादातर लोग कॉर्पोरेट दुनिया में काम करते हैं.’ गोयनका के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोग इस पर हर्ष गोयनका को खरी- खोटी सुना रहे हैं तो कई लग उनके साथ मिलकर पंत का मजाक बना रहे हैं.
27 करोड़ से 15 करोड़ सैलरी
बता दें कि IPL 2025 से पहले हुई नीलामी में एलएसजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रकम में खरीदा था. ये लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी. इतना ही नहीं वो इस टीम के कप्तान भी थे. हालांकि उनकी कप्तानी में खराब प्रदर्शन के चलते ये फीस कटौती हुई है. अब ऋषभ पंत दोबारा से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे, जिसके लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये की सैलरी दी जा रही है. जो उनकी पिछली सैलरी की सीधे आधी से भी कम है.

