लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ऐसा हुआ तो बातचीत होगी खत्म’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम, होर्मुज को लेकर फिर बवाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान का मसला सुलझता नजर नहीं आ रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को एक बार फिर से चेतावनी दे डाली है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने उनसे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर टैक्स वसूली संबंधी खबरों को फर्जी करार दिया है. उनके मुताबिक हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी प्रकार के टोल, बीमा लागत या अन्य शुल्क नहीं लिए जा रहे हैं.

ट्रंप ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि, ईरान ने अमेरिका को सूचित किया है कि इस तरह की किसी भी फीस या चार्ज से संबंधित रिपोर्टें ‘फेक न्यूज’ हैं और वास्तविकता से मेल नहीं खातीं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसके विपरीत कोई जानकारी सही साबित होती है, तो इससे चल रही बातचीत तुरंत समाप्त कर दी जाएगी.

अपने बयान में ट्रंप ने यह भी दावा किया, “अमेरिका ने ईरान को कोई धन नहीं दिया है और न ही उसके किसी फंड को जारी किया गया है. कुछ धनराशि, जो अमेरिका के नियंत्रण में है, उसे अमेरिकी किसानों और पशुपालकों के लिए जारी किया जाएगा, ताकि वे मक्का, गेहूं, सोयाबीन और अन्य कृषि उत्पादों की खरीद कर सकें.”

उन्होंने आगे कहा कि ईरान में खाद्य सामग्री की जरूरत है और अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि आवश्यक खाद्य आपूर्ति विशेष रूप से अमेरिकी कृषि उत्पादों से ही की जाए.

ईरान-ओमान ने साझा बयान में क्या कहा

ईरान लगातार कहता रहा है कि हॉर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण बना रहेगा. मंगलवार को ईरान और ओमान ने साझा बयान जारी कर कहा कि दोनों देश इस मार्ग की देखरेख और जहाजों से सेवाओं के बदले लिए जाने वाले शुल्क पर विचार करेंगे.

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यूएई दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका किसी भी अंतिम समझौते के तहत ईरान को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने की इजाजत नहीं देगा. उन्होंने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है. किसी भी देश को अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते पर टोल या शुल्क वसूलने की इजाजत नहीं है. मुझे यकीन है कि क्षेत्र के अन्य देश भी इससे सहमत होंगे.

यह भी पढ़ें : दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बलोच शेरनी महरंग की फांसी पर पाकिस्तान में बवाल क्यों? ट्रंप तक सुनाई दे रही गूंज, जानें क्या है केस

‘इस्लामिक नाटो’ में शामिल होगा ईरान! शहबाज-मुनीर से मुलाकात के बाद पेजेश्कियान बोले – ‘मुस्लिम एकजुट…’

माहरंग बलोच को उम्रकैद: क्या असहमति की आवाज दबाने का नया हथियार बन गया है पाकिस्तान का कानून?

Pakistan Politics: जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल

Global Energy Crisis: तेल बाजार का नया बादशाह चीन! ईरान संकट में बिना मैदान में उतरे बदल दिया दुनिया का खेल

दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ

Leave a Comment